Thursday , October 22 2026 10:23 PM
Home / Entertainment / Bollywood / सबसे मजबूत किरदार शैलेश लोढ़ा 14 साल बाद हो रहे हैं विदा? ‘तारक मेहता’ के फैन्स के लिए बुरी खबर

सबसे मजबूत किरदार शैलेश लोढ़ा 14 साल बाद हो रहे हैं विदा? ‘तारक मेहता’ के फैन्स के लिए बुरी खबर

यदि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah ) के आप जबरदस्त फैन हैं तो यह खबर आपको दुखी और हैरान कर सकती है। टेलिविजन की दुनिया में सबसे लंबा चलने वाले शो से जुड़ी यह खबर काफी शॉकिंग है। चर्चा है कि ‘तारक मेहता’ के लीड ऐक्टर शैलेश लोढ़ा करीब 14 साल के बाद यह शो छोड़ रहे हैं और खबर है कि उन्होंने शो की शूटिंग बंद कर दी है। जी हां, दिशा वकानी यानी दया बेन के बाद अब शो की रीढ़ माने जानेवाले तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शऐलेश लोढ़ा के एग्जिट की खबर फैन्स को परेशान करने वाली है।
इस शो में शैलेश लोढ़ा जेठालाल यानी दिलीप जोशी के अच्छे दोस्त की भूमिका में हैं। इससे पहले राज अनदकट यानी टप्पू के शो छोड़ने की खबरें भी खूब सुर्खियों में रही थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शैलेश ने शो की शूटिंग बंद कर दी है और शो छोड़ने का मन बना लिया है। कहा जा रहा है कि तारक पिछले एक महीने से शो पर नहीं लौटे हैं। media के मुताबिक, इससे पहले शैलेश लोढ़ा अपने लिए अन्य मौके की तलाश नहीं कर पाए हैं और बताया गया है कि उन्होंने कुछ अच्छे ऑफर भी ठुकरा दिए थे। लेकिन अब ऐक्टर और अच्छे मौकों को हाथ से जाने नहीं देना चाहते हैं। बताया यह भी गया है कि तारक मेकर्स से इस बात से भी नाखुश हैं कि वे उनकी डेट्स को सही तरीके से यूज नहीं कर पा रहे।
बताया गया है कि तारक मेहता प्रॉडक्शन हाउस उन्हें मना पाने में नाकाम रही है। यह फैन्स के दिलों को चोट पहुंचाने वाली खबर जरूर है लेकिन कहा जा रहा है कि ऐक्टर ने अपना मन बना लिया है।