योगी बनाना आसान नहीं। मन और शरीर पर काफी काम करना पड़ता है। जब तक शरीर लचीला और मन संतुलित नहीं होगा तब तक योगासन मुशकिल लगेंगे! लेकिन योगाभ्यास, आपको वक्त से साथ बेहतर बनाता है। हालांकि, कुछ लोग ‘योग में बेस्ट’ होने के बाद उसे नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हैं। जैसे इस महिला ने किया। सोशल मीडिया पर वायरल उनका वीडियो लोगों को चौंका रहा है। साथ ही, यह भी समझा रहा है कि योग करने की बेस्ट जगह बार टेबल पर रखीं कांच की बोतलें नहीं बल्कि जमीन है।
पहले वीडियो देखिए… : यह वीडियो ट्विटर यूजर @HldMyBeer ने 25 जून को शेयर किया था। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मेरी बीयर पकड़ो, जब तक मैं Goddess Yoga pose कर लेता हूं।’ इस क्लिप को न्यूज लिखे जाने तक 53 हजार से अधिक व्यूज और एक हजार लाइक्स मिल चुके हैं।
Hold my beer while I do the goddess yoga pose 🍺🧘♀️ pic.twitter.com/dfQASdfL2S
— 🍺 Hold My Beer 🍺 (@HldMyBeer) June 25, 2021