Thursday , March 13 2025 9:44 PM
Home / Off- Beat / इस शख्स का मुर्गे ने किया ऐसा हाल, 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके वीडियो

इस शख्स का मुर्गे ने किया ऐसा हाल, 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके वीडियो


लंदनः आपने लोगों के पीछे कुत्ते पड़ते तो देखे होंगे, लेकिन क्या कभी किसी ने किसी के पीछे मुर्गे को पड़ते देखा है। अगर नहीं, तो सोशल मीडिया पर एक एेसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे।
इस वीडियो में मुर्गे को एक शख्स के पीछे भागते दिखाया गया है। वीडियो देखकर लगता है कि ये शख्स मुर्गे से डर कर भाग रहा है। उस शख्स को डर था कि कहीं मुर्गा उस पर अटैक न कर दे। मुर्गे को हमेशा से ही इंसानों से डरता देखा गया है। लेकिन यहां एक आदमी मुर्गे से इतनी बुरी तरह डर गया कि भागने लगा। मुर्गा भी उसे पकड़ने के लिए तेजी से भागता नजर आ रहा है।

इस वीडियो को ट्विटर पर एक यूजर ने 9 अक्टूबर को शेयर किया। अब तक इसे 3 लाख से ज्यादा लाइक्स और 1 लाख से ज्यादा कमेंट मिल चुके हैं। ये वीडियो कहां का है, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन नजर आ रहा है कि सुबह का समय है और शख्स मॉर्निंग वॉक पर निकला तो मुर्गे ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।