Friday , May 15 2026 10:25 PM
Home / Entertainment / Cannes में Alia Bhatt को देख लोग बोल रहे- घनघोर बेइज्जती, इन्हें कोई फोटोग्राफर कवर नहीं कर रहा

Cannes में Alia Bhatt को देख लोग बोल रहे- घनघोर बेइज्जती, इन्हें कोई फोटोग्राफर कवर नहीं कर रहा


12 मई की शाम से 79वें कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है, जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी नजर आईं। एक तरफ जहां स्पैनिश रेसिंग स्टार कार्लोस सैज के साथ उनकी मौजूदगी चर्चा में है, वहीं एक वीडियो को लेकर लोग काफी बातें बना रहे हैं जिसमें वहां मौजूद फोटोग्राफर्स उन्हें इग्नोर करते दिख रहे हैं।
79वें कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज 12 मई की शाम से ही हो चुका है। पिछली बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने लुक्स से हर किसी का ध्यान खींचा। मंगलवार को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं और अपनी फीलिंग बताई। वहीं इस इवेंट से आलिया की ढेरों तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। हालांकि, लोग उस वीडियो की काफी चर्चा कर रहे हैं जिसमें इवेंट में मौजूद लोगों और फोटोग्राफर्स ने उन्हें जमकर इग्नोर किया है। हालांकि, ‘फॉर्मूला वन’ की दुनिया के स्पैनिश रेसिंग स्टार कार्लोस सैज से उनकी मुलाकात भी काफी चर्चा में है।
टक्सिडो में बेहद अट्रैक्टिव दिख रहे कार्लोस सैज बॉलीवुड की आलिया भट्ट के साथ नजर आए। इस खास मौके पर हाइडी क्लम, जेन फोंडा और फिलिपिन लेरॉय-ब्यूलियू जैसी कई खूबसूरत हस्तियां शरीक हुईं।
आलिया ने अपना लुक बेहद सिंपल और रॉयल रखा था – इन झलकियों में आलिया लैंडस्केप-प्रिंट बॉल गाउन में नजर आ रही हैं, जिसे भारतीय डिजाइनर यश पाटिल ने डिजाइन किया है। आलिया ने अपना लुक बेहद सिंपल और रॉयल रखा। उन्होंने मिनिमल मेकअप किया, जिससे उनका चेहरा साफ और निखरा नजर आ रहा है।
आलिया की मां और सोनी राजदान ने लिखा- बहुत सुंदर – आलिया ने अपनी तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, ‘Cannes 2026’ और उनके पोस्ट करते ही उनके चाहने वालों ने कमेंट की बौछार कर दी। आम यूजर्स से लेकर मनोरंजन जगत के सितारों तक ने कॉमेंट कर आलिया के लुक की तारीफ की। नेहा धूपिया और रिद्धिमा कपूर साहनी ने हार्ट इमोजी के साथ रिएक्ट किया है। वहीं करण जौहर ने लिखा- बहुत सुंदर लग रही हो, प्यारी बच्ची। आलिया की मां और सोनी राजदान ने लिखा, ‘बहुत सुंदर लग रही हो, बेटा।’ शर्वरी और आकांक्षा ने लिखा- स्टनिंग।