
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की ‘रामायण’ का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की। इसी को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने कुछ वर्षों बाद उत्तर रामायण को बनाया। इस शो में भगवान राम और देवी सीता के दो बेटों, लव और कुश की कहानी दिखाई गई। 1988 में प्रसारित ‘उत्तर रामायण’ में कुश का किरदार निभाने वाले एक्टर आज 1,400 करोड़ रुपये की कंपनी के मालिक हैं। आइए इस कहानी को और जानें।
इस शो में भगवान राम और देवी सीता के दो पुत्रों, लव और कुश की कहानी दिखाई गई थी। 1988 में प्रसारित उत्तर रामायण में कुश का किरदार निभाने वाले अभिनेता मयूरेश क्षत्रमाडे आज 1400 करोड़ रुपये की कंपनी के मालिक हैं।
‘उत्तर रामायण’ का कुश अब कहां है? – रामानंद सागर की ‘उत्तर रामायण’ में लव का किरदार स्वप्निल जोशी ने निभाया था, जबकि कुश का किरदार मयूरेश क्षत्रमाडे ने निभाया था। हम मयूरेश के बारे में बात कर रहे हैं। उत्तर रामायण से लोकप्रियता हासिल करने के बाद, उन्होंने महज 13 साल की उम्र में अभिनय को अलविदा कह दिया और पूरी तरह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया।
अमेरिका के वर्ल्ड बैंक में किया काम – IMDb की रिपोर्ट के अनुसार, मयूरेश क्षत्रमाडे अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने फाइनेंस की पढ़ाई की और व्यापार जगत की बारीकियों को समझा। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, मयूरेश ने 2003 से शुरू होकर काफी समय तक वर्ल्ड बैंक में रिसर्चर के तौर पर काम किया, जिसके बाद वे कॉर्पोरेट जगत में पूरी तरह से एक्टिव हो गए।
मयूरेश क्षत्रमाडे की 1400 करोड़ की कंपनी – मयूरेश क्षत्रमाडे ने इस क्षेत्र में अपनी सबसे बड़ी व्यावसायिक उपलब्धि 2016 में हासिल की, जब उन्हें वैश्विक विपणन प्लेटफॉर्म कंपनी कमीशन जंक्शन का सीईओ नियुक्त किया गया। वर्षों की कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर, मयूरेश क्षत्रमाडे ने कंपनी को 2022 तक 1,400 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने में सफलता दिलाई।
मयूरेश का परिवार न्यूयॉर्क में – आज एक सफल बिजनेसमैन के रूप में, मयूरेश अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं। वो अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क में रहते हैं। ‘उत्तर रामायण’ में कुश के किरदार में मयूरेश को आज भी याद किया जाता है और उन्हें टेलीविजन के दर्शक बेहद पसंद करते हैं।
Home / Entertainment / Bollywood / ‘उत्तर रामायण’ का कुश आज है ₹1400 करोड़ की कंपनी का मालिक, वर्ल्ड बैंक में काम, फिर कॉर्पोरेट में बनाया नाम
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website