Thursday , September 24 2026 10:32 AM
Home / Entertainment / Bollywood / वरुण धवन और आलिया भट्ट सेट पर एनर्जी लेकर आते हैं: माधुरी दीक्षित

वरुण धवन और आलिया भट्ट सेट पर एनर्जी लेकर आते हैं: माधुरी दीक्षित


बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित ने वरुण धवन और आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों सितारे सेट पर एनर्जी लेकर आते हैं। करण जौहर निर्मित और अभिषेक बर्मन के निर्देशन में बन रही फिल्म कलंक में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन ,आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

माधुरी ने वरुण और आलिया के साथ काम करके खुशी जतायी है। माधुरी ने आलिया और वरुण की जमकर तारीफें की हैं। माधुरी ने कहा कि ये दोनों स्टार्स सेट पर काफी एनर्जी लेकर आते हैं, ऐसे में इनके साथ काम करना काफी मजेदार है।

उन्होंने बताया कि उन्हें काफी कुछ इन दोनों से सीखने के लिए मिल रहा है। आलिया के हर रोल को अपना बना लेने की खूबी माधुरी को बेहद पसंद है। माधुरी को आलिया की यह बात काफी पसंद है कि सीन शूट के दौरान उनका पूरा फोक्स अपनी लाइन्स पर होता है, उनके बाल कैसे लग रहे हैं जैसी चीजों की उन्हें कोई फिक्र नहीं होती है।