Saturday , August 1 2026 8:16 AM
Home / Entertainment / Bollywood / वरुण ने कहा, मेरा करियर अब तक थोड़ा मजाकिया रहा है

वरुण ने कहा, मेरा करियर अब तक थोड़ा मजाकिया रहा है


हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सुई धागा’ की सफलता का आनंद ले रहे अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि लोगों को यह महसूस करने में कुछ समय लगा कि वह एक अच्छे अभिनेता हैं।

वरुण मुंबई में ‘सुई धागा’ की सफलता का जश्र मनाने के लिए आयोजित एक समारोह में फिल्म के सह-कलाकारों अनुष्का शर्मा, रघुवीर यादव, यामिनी दास के साथ मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

वरुण ने वर्षों से उनके प्रति दर्शकों के बदलते नजरिए के बारे में कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि जब लोग मेरे काम के बारे में बात करते हैं तो कैसी प्रतिक्रिया करते हैं। मेरा करियर अब तक थोड़ा मजाकिया रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने शुरुआत की थी तो लोग मुझे ‘चॉकलेट बॉय’ कहते थे, अभिनय के बारे में बात नहीं करते थे। कहते थे कि बॉडी है, इसलिए चल रहा है। अब सिर्फ छह वर्षों में लोगों ने सिर्फ मेरी प्रस्तुति के बारे में बात की है, इसलिए यह मेरे लिए उत्साहजनक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे हमेशा से लगता था कि मैं अच्छा अभिनेता हूं, लेकिन लोगों को समझने में वक्त लगा। मैं दर्शकों का आभारी हूं, क्योंकि वे मेरे लिए मायने रखते हैं।’’
‘सुई धागा’ की सफलता पर, वरुण ने कहा, ‘‘यह विषय और व्यवसाय का मिश्रण है। इसलिए, जब आम आदमी आपके अभिनय की प्रशंसा करता है तो अच्छा लगता है।’’