Friday , September 25 2026 12:07 PM
Home / Entertainment / Bollywood / महेश भट्ट का असिस्टेंट बनने की थी चाहत, ‘दिल है कि मानता नहीं’ के सेट पर खड़े रहते थे अनुभव सिन्हा

महेश भट्ट का असिस्टेंट बनने की थी चाहत, ‘दिल है कि मानता नहीं’ के सेट पर खड़े रहते थे अनुभव सिन्हा

बॉलिवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने इंडस्ट्री को ‘आर्टिकल 15’, ‘मुल्क’, ‘थप्पड़’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। अब अनुभव सिन्हा ने एक ट्वीट कर बताया है कि वह महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) के असिस्टेंट बनना चाहते थे इसके लिए वह रोजाना फिल्म ‘दिल है कि मानता नहीं’ (Dil Hai Ke Manta Nahin) के सेट पर पहुंच जाते थे।
ऐमजॉन वार्डरोब फैशन सेल 19 जून से 23 जून तक : साल 1991 में आई आमिर खान और पूजा भट्ट स्टारर फिल्म ‘दिल है कि मानता नहीं’ को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को लेकर जर्नलिस्ट नरेंद्र नाथ मिश्रा ने लिखा, ‘दिल है कि मानता नहीं’ 20 बार से अधिक बार देखी है।’ इस पर रेप्लाई करते हुए अनुभव सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘मैं उसकी शूटिंग पर खड़ा रहता था रोज भट्ट साहब का असिस्टेंट बनने की कोशिश में। नहीं बन सका।’
अनुभव सिन्हा के ट्वीट पर रेप्लाई करते हुए पूजा भट्ट ने लिखा, ‘जब मैं स्कूटर पर शूटिंग के लिए पहुंचती थी। वहीं शूटिंग। और वही दिन।’ पूजा भट्ट के ट्वीट पर अनुभव सिन्हा ने जवाब देते हुए लिखा, ‘जी, रॉबिन दा के पीछे बैठकर।’
अनुभव सिन्हा अपने शानदार डायरेक्शन के अलावा अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं और अक्सर तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखते नजर आते हैं। बीते साल 2020 में अनुभव सिन्हा ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वह बॉलिवुड से रिजाइन कर रहे हैं।