
पान मसाला ब्रांड विमल के लिए शाहरुख खान और अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार के नए विज्ञापन ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। अक्षय ने आलोचना के कारण पिछले साल विमल के ब्रांड एंबेसडर का पद छोड़ दिया था। ऐसे अब जब वो फिर से विमल के ब्रांड में नजर आए तो लोगों की भौंहे तन गईं। लोग उन पर ‘पाखंड’ का आरोप लगाने लगे। खबर के तूल पकड़ते ही अक्षय ने सफाई भी दे दी है। उन्होंने बताया कि वो विज्ञापन वास्तव में साल 2021 में शूट किया गया था।
Akshay Kumar ने X (पहले ट्विटर) पर एक आर्टिकल को शेयर किया, जिसमें लिका है कि अक्षय कुमार विमल पान मसाला के एंबेसडर के रूप में लौट आए हैं। अक्षय ने इसका जवाब देते हुए लिखा, ‘एंबेसडर के तौर पर रिटर्न? ये विज्ञापन 13 अक्टूबर 2021 को शूट किया गया था। जब से मैंने पब्लिकली इस ब्रांड के विज्ञापन से हटने की अनाउंटमेंस की थी, तब से मेरा इस ब्रांड से कोई लेना-देना नहीं है। वे कानूनी तौर पर पहले से शूट किए गए विज्ञापनों को अगले महीने के आखिरी तक चला सकते हैं।’
Home / Entertainment / Bollywood / विमल पान-मसाला के नए एड पर बढ़ा विवाद तो अक्षय कुमार ने दी सफाई, बताया क्या है शाहरुख-अजय वाले विज्ञापन का सच!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website