
अकसर आप रेस्टोरेंट में जाकर अपना मन पसंद खाना ऑर्डर करते हैं लेकिन अमेरिका के फ्लोरिडा में एक लड़की को मीट मंगवाना काफी भारी पड़ गया। उसे ऐसा खाना परोसा गया जिसे देख उसकी चीख निकल गई। दरअसल प्लेट में रखा मांस का टुकड़ा अचानक चलने लगा जिसने सबको हैरानी में डाल दिया ।
जानकारी के अनुसार फ्लोरिडा की रहने वाली रे फिलिप्स ने एक रेस्टोरेंट से मीट ऑर्डर किया था। वेटर खाने की प्लेट लेकर आया तो वह मीट निकालकर पकाने के लिए प्लेट में रखने लगी। इसी बीच मीट का एक टुकड़ा प्लेट में हिलने लगा और फिर वह तेजी से प्लेट से निकल कर टेबल पर आ गया। देखते ही देखते मीट का वह टुकड़ा जमीन पर जा गिरा।
लड़की ने पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद इसे फेसबुक पर शेयर किया गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अब तक 1 करोड़ 37 लाख बार देखा जा चुका है। कुछ लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मीट ताजा था और उसमें अभी भी जान बाकी थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website