
भारत के स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान एडवांस्ड मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) कार्यक्रम को जल्द ही नई रफ्तार मिलने वाली है। रक्षा मंत्रालय अगले एक महीने के भीतर इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए निजी क्षेत्र की कंपनी का चयन कर सकता है। इसके बाद फाइटर जेट के प्रोटोटाइप निर्माण का रास्ता साफ होगा।
रक्षा सचिव आरके सिंह ने ANI नेशनल सिक्योरिटी समिट में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। तीनों दावेदार अपनी तकनीकी और व्यावसायिक बोलियां जमा कर चुके हैं। फिलहाल इनका मूल्यांकन किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि करीब एक महीने में विजेता का नाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद AMCA के प्रोटोटाइप बनाने का काम तेजी से आगे बढ़ सकेगा।
AMCA बनाने की जिम्मेदारी किसे मिलेगी? – इस परियोजना के लिए तीन दावेदारों ने अपनी किस्मत आजमाई है। इनमें टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL), लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के नेतृत्व वाला कंसोर्टियम और भारत फोर्ज के नेतृत्व वाला कंसोर्टियम शामिल हैं।
टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स को इस मुकाबले में मजबूत दावेदार माना जा रहा है। कंपनी को भारतीय वायुसेना के लिए राफेल लड़ाकू विमानों के निर्माण से जुड़े कार्यक्रम का नेतृत्व भी करना है। हालांकि, AMCA प्रोजेक्ट का ठेका सिर्फ कंपनी की साख के आधार पर नहीं मिलेगा। तकनीकी क्षमता और वित्तीय प्रस्ताव, दोनों के आधार पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
Home / News / AMCA फाइटर जेट बनाने की रेस में कौन मारेगा बाजी? रक्षा सचिव बोले- एक महीने में होगा कंपनी के नाम का ऐलान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website