Friday , September 25 2026 2:21 PM
Home / Entertainment / Bollywood / आखिर क्यों सारा अली खान के साथ काम करना चाहते हैं इमरान हाशमी

आखिर क्यों सारा अली खान के साथ काम करना चाहते हैं इमरान हाशमी


बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी जल्‍द ही फिल्म ‘वाय चीट इंड‍िया’ में नजर आने वाले हैं। उन्हें बॉलीवुड का सीर‍ियल किसर कहा जाता है। इसी के साथ इमरान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म चीट इंडिया के प्रमोशन में बिजी हैं। इमरान ने बताया कि वह किस नई एक्ट्रैस के साथ काम करना चाहते हैं। इमरान से जब पूछा गया कि वह किस नई एक्ट्रैस के साथ काम करना चाहेंगे तो उन्होंने सारा अली खान का नाम लिया।
इमरान ने कहा, ‘‘मैंने अभी तक सारा की दोनों फिल्में नहीं देखी हैं, लेकिन मेरे दोस्त और घरवालों ने सारा की फिल्म देखी हैं। उन्होंने सारा के काम की बहुत तारीफ की है। इसी वजह से मैं इस टैलेंट के साथ भविष्य में काम करना चाहता हूं।’’