Sunday , September 13 2026 11:43 PM
Home / Entertainment / Bollywood / राजकुमार राव ने क्यों कहा “फिल्मों से वह ब्रेक लेंगे और पीछे हट जाएंगें”

राजकुमार राव ने क्यों कहा “फिल्मों से वह ब्रेक लेंगे और पीछे हट जाएंगें”


बॉलीवुड के सबसे ज्यादा सीरियस व दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर एक्टर राजकुमार राव इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। न्यूटन और स्त्री जैसी फिल्मों में काम कर चुके राजकुमार अपने टैलेंट के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। उनकी हाल ही में रिलीज फिल्म जजमेंटल है क्या में उनके काम को फैंस ने खूब पसंद किया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अभी तक 31 करोड़ रुपये की कमाई की है। राजकुमार राव का कहना है कि जिस दिन वह नेचुरल एक्टिंग करना बंद कर देंगे तो वह ब्रेक लेंगे और पीछे हट जाएंगें।
राजकुमार ने कहा, ”मैं हर नॉर्मल चीजें करता हूं। मैं वास्तव में एक सिंपल आदमी हूं। मैं खुद को बहुत गंभीरता से नहीं लेता। जिस दिन मुझे लगने लगेगा कि मैं बदल रहा हूं, मुझे लगता है उस दिन मैं ब्रेक लूंगा और अपने कदम पीछे कर लूंगा। एक एक्टर बनने की वजह कभी भी खुद को पैसे या प्रसिद्धि के लिए बदलना नहीं था। मुझे बस यह काम पसंद है और मैं इसे इस तरह से ही देखता हूं।”