Monday , August 24 2026 11:23 AM
Home / Entertainment / Bollywood / सलमान के साथ काम करना ख्वाब पूरे होने जैसा : रेमो डिसूजा

सलमान के साथ काम करना ख्वाब पूरे होने जैसा : रेमो डिसूजा


बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा का कहना है कि सलमान खान के साथ काम करना ख्वाब पूरे होने जैसा है। रेमो डिसूजा ने सलमान खान को लेकर फिल्म रेस 3 बनाई है।

रेमो डिसूजा ने कहा, मुझे अभी तक भरोसा नहीं हो रहा है कि मैंने देश के सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म की है। यह मेरे लिए ख्वाब पूरे होने जैसा है। मैंने रेस 3 का जब ट्रेलर देखा, तब मुझे अहसास हुआ कि यह फिल्म कितनी बड़ी है। मुझे खुशी है कि सलमान ने मुझ पर भरोसा दिखाया है।

एबीसीडी सीरीज जैसी फिल्में देने के बाद रेमो सलमान खान के साथ डांस फिल्म करना चाहते थे लेकिन सलमान खान ने उन्हें पहले रेस 3 डाइरेक्ट करने का ऑफर दे दिया।

रेमो ने बताया सलमान ने उन्हें रमेश तौरानी से मिलने बुलाया और कहा, डांस फिल्म हम करेंगे लेकिन पहले रेस 3 खत्म करते हैं। मुझे लगा था कि सलमान मेरी फिल्म टाल रहे हैं। लेकिन फिर उन्होंने मुझे ही रेस 3 डायरेक्ट करने को कहा। मैं हैरान था