Thursday , September 24 2026 5:09 AM
Home / Entertainment / Bollywood / ‘द कपिल शर्मा शो’ जैसा ही अपना शो लेकर आ रहे हैं जाकिर खान! सामने आई डिटेल, जानिए क्या होगा खास

‘द कपिल शर्मा शो’ जैसा ही अपना शो लेकर आ रहे हैं जाकिर खान! सामने आई डिटेल, जानिए क्या होगा खास


पिछले साल तक कपिल शर्मा अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के जरिए टीवी पर धमाल मचा रहे थे। लेकिन जब कपिल नए सीजन के साथ OTT प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट हो गए, तो उनके पुराने शो वाला टीवी का स्लॉट नए कॉमेडी शो ‘मैडनेस मचाएंगे- इंडिया को हंसाएंगे’ ने ले लिया था। इस शो में हुमा कुरैशी थीं। पर अब रिपोर्ट्स हैं कि यह शो बंद होने वाला है, और कॉमेडियन जाकिर खान इसकी जगह अपना शो लेकर आएंगे।
‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, The Kapil Sharma Show वाला ओरिजिनल स्लॉट अब ‘मैडनेस मचाएंगे-इंडिया को हंसाएंगे’ से लेकर जाकिर खान को दिया जा रहा है। इसकी जगह वह अपना शो लेकर आएंगे, जिसमें कॉमेडी के साथ-साथ शायरी भी होगी। Zakir Khan के शो का फॉर्मेट क्या होगा, इसकी भी डिटेल सामने आई है।