
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हाथों बेरहमी से मारे गये इजरायलियों को श्रद्धांजलि देने पर बवाल मच गया है। फिलीस्तीन समर्थकों ने ममदानी को गद्दार कहा है जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें कार्यक्रम में जाने का ‘गर्व’ है। ममदानी पिछली रात ‘इजरायलीज फॉर पीस’ की तरफ से 7 अक्टूबर की घटना की याद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे जहां फिलीस्तीन-समर्थक प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया और आंदोलन का ‘गद्दार’ कहा।
इसके बाद ममदानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा ‘मैं न्यूयॉर्क शहर का मेयर हूं और मैंने इसी काम के लिए यह जिम्मेदारी ली थी।’ फिलीस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने कार्यक्रम में शांतिपूर्ण ढंग से जमा हुए लोगों का मजाक उड़ाया और जमकर हो हल्ला किया। उन्होंने ममदानी और डेमोक्रेटिक पार्टी से कांग्रेस के उम्मीदवार ब्रैड लैंडर के खिलाफ भी नारेबाजी की। वहीं लैंडर ने कार्यक्रम के दौरान भाषण भी दिया था। जबकि कुछ प्रदर्शनकारियों ने हमास के प्रतीक भी दिखाए।
गद्दार कहने पर ममदानी ने कहा ‘गर्व’ है – ममदानी ने कहा कि उन्हें ‘कल रात की शोक सभा में शामिल होने पर गर्व है जैसा कि मैं पिछले साल भी शामिल हुआ था ताकि मैं उन लोगों के परिवारों की बातें सुन सकूं जो 7 अक्टूबर को मारे गए थे और वे भी जो उसके बाद के तीन सालों में मारे गए और वे सभी गाजा में शांति और नरसंहार को खत्म करने के विजन के लिए एकजुट थे।’ हालांकि ममदानी ने 7 अक्टूबर वाले अपने पहले के दिए बयान को बदलने के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देने से परहेज किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममदानी से यह भी पूछा गया कि क्या वह 7 अक्टूबर की बरसी पर बुधवार सुबह दिए गए अपने बयान में कुछ बदलना चाहेंगे। कई यहूदी समूहों ने मेयर की आलोचना की क्योंकि उन्होंने अपने भाषण में हमास के 2023 के हमले के बजाय गाजा में इजरायल के सैन्य अभियान पर ज्यादा ध्यान दिया था।
ममदानी ने सवाल का सीधा जवाब देने के बजाय अपने पूरे बयान में ‘इजरायलीज फॉर पीस’ की प्रार्थना सभा में अपनी मौजूदगी और उसी रात बाद में अपर वेस्ट साइड के एक फिलीस्तीनी रेस्टोरेंट, ‘आयात हिंड्स हॉल’ में फिलीस्तीनी न्यूयॉर्क निवासियों के साथ अपनी मुलाकात की तरफ इशारा किया। उन्होंने कहा ‘यह सब एक भयानक घटना का सामना करने के बारे में है। एक ऐसी भयानक घटना जिसने तीन साल पहले न्यूयॉर्क के लोगों की ज़िंदगी बर्बाद कर दी थी और अब भी उन्हें बर्बाद कर रही है।’
Home / Uncategorized / ‘जोहरान ममदानी गद्दार हो’, न्यूयॉर्क मेयर ने इजरायलियों को दी श्रद्धांजलि तो भड़के फिलीस्तीन समर्थक, बवाल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website