Thursday , July 30 2026 11:56 PM
Home / News / लाहौर हवाई अड्डे पर 2 यात्रियों की गोली मार कर हत्या

लाहौर हवाई अड्डे पर 2 यात्रियों की गोली मार कर हत्या

Two passengers shot dead at Lahore Airport
सऊदी अरब से उमरा करके वापस लौटे दो पाकिस्तानियों की रंजिश के चलते लाहौर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना से हवाई अड्डे के लाउंज में मौजूद सैकड़ों लोगों में दशहत फैल गई। समाचार पत्र ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने पुलिस के हवाले से बताया कि इन लोगों की लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अंतरराष्ट्रीय आमद लाउंज में सुबह 10 बजे हत्या कर दी गई।
घटना में एक व्यक्ति घायल भी हो गया। खबर में बताया गया कि हवाई अड्डा सुरक्षा कर्मियों ने घटना के संदिग्धों अरशद और शान को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध एक टैक्सी से हवाई अड्डे पहुंचे थे। निजी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया।
खबर में कहा गया कि गोलियां चलने से लाउंज में मौजूद सैकड़ों लोगों में भय व्याप्त हो गया। परिसर की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसबल हवाई अड्डे पर पहुंच गया है। फॉरेंन्सिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। हवाई अड्डे का प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिया गया है।