
अलोक गुप्ता, ऑकलैंड| चेज में विराट कोहली ने फिफ्टी लगाकर टीम इंडिया को पहले वनडे में DLS के तहत जीत दिला दी. टीम इंडिया ने बुधवार (04 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में DLS के तहत 5 विकेट से जीत अपने नाम की. ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए मुकाबले में कई बार बारिश का खलल देखने को मिला, जिसके चलते चेज में टीम इंडिया को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न यानी DLS के तहत रिवाइज्ड टारगेट (32 ओवर में 143) दिया गया. चेज में टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने 51 गेंद में 74 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल रहे.
भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी न्यूजीलैंड 40.2 ओवर में सिर्फ 185 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए ओपनर टीम सीफर्ट ने 3 चौके और 2 छक्के लगाकर 38 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा नंबर 11 पर उतरे ब्लेयर टिकनर ने 34 रनों की पारी खेलकर अहम योगदान दिया, जिसकी बदौलत टीम ने 150 रन का आंकड़ा पार किया. इस दौरान भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए.
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website