काठमांडू: एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने का प्रयास करने वाले दो अमेरिकी पर्वतरोहियों का शव 16 वर्ष बाद तिब्बत में मिला है। अमेरिकी पर्वतारोही एलेक्स लोवे तथा डेविड ब्रिज विश्व की सबसे ऊंची एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने का प्रयास करते समय 1999 में बर्फीले तूफान में दब गये थे।
दोनों अमेरिकी पर्वतारोहियों के शव स्विट्जरलैंड तथा जर्मनी के दो पर्वतारोहियों को मिले जो उसी मार्ग से शिखर पर चढऩे के प्रयास कर रहे थे जिस मार्ग से अमेरिकी पर्वतारोही गये थे। दोनों के शव 19356 फुट की ऊंचाई पर दो मीटर बर्फ के नीेचे मिले।