Monday , September 21 2026 12:10 PM
Home / News / अरबों और गैर-अरबों के बीच कबायली संघर्ष में 168 लोगों की मौत हो गई

अरबों और गैर-अरबों के बीच कबायली संघर्ष में 168 लोगों की मौत हो गई


सूडान के एक सहायता समूह ने कहा कि युद्धग्रस्त दारफुर क्षेत्र में रविवार को अरबों और गैर-अरबों के बीच कबायली संघर्ष में 168 लोगों की मौत हो गई।
दारफुर में शरणार्थियों और विस्थापितों के लिए सामान्य समन्वय के प्रवक्ता एडम रीगल ने बताया कि पश्चिमी दारफुर प्रांत के क्रिनिक क्षेत्र में हुई इस हिंसा में 98 लोग घायल भी हुए हैं। रीगल के मुताबिक, यह संघर्ष बृहस्पतिवार को क्रिनिक में एक अज्ञात हमलावर द्वारा दो लोगों की हत्या किए जाने के बाद शुरू हुआ था।