Sunday , April 26 2026 8:37 AM
Home / News / चीन में जन्मदिन की पार्टी दौरान रेस्तरां ढहने से 29 की मौत

चीन में जन्मदिन की पार्टी दौरान रेस्तरां ढहने से 29 की मौत

चीन के शांक्सी प्रांत में शनिवार को जन्मदिन की पार्टी दौरान रेस्तरां के ढहने से 29 लोगों की मौत हो गई । स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी ।

राहत एवं बचाव दल के अनुसार यह घटना शनिवार को जियांगफेन काउंटी के चेनझुआंग गांव में स्थित जूजियान रेस्तरां में सुबह 9:40 बजे उस वक्त हुई जब 80 साल के एक बुजुर्ग के जन्मदिन के मौके पर आयोजित भोज में शामिल होने के लिए उनके परिवार के सदस्य और दोस्त एकत्र हुए थे।

 

उन्होंने बताया कि दो मंजिला रेस्तरां के मलबे से कुल 57 लोगों को निकाला गया है । सरकारी समाचार समिति शिन्हुआ की खबरों में कहा गया है कि इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई है जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । इस घटना में 21 अन्य को मामूली चोटें आयी हैं । रविवार सुबह राहत एवं बचाव कार्य समाप्त हो गया।