Monday , July 6 2026 6:07 AM
Home / Uncategorized / अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस पर दिखा पाकिस्तानी राष्ट्रपति का खुशामदी अंदाज, ट्रंप को चिट्ठी लिख मांगा सहयोग, दी दावत

अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस पर दिखा पाकिस्तानी राष्ट्रपति का खुशामदी अंदाज, ट्रंप को चिट्ठी लिख मांगा सहयोग, दी दावत


अमेरिका ने शनिवार को अपना 250वां स्वतंत्रता दिवस मनाया है। 4 जुलाई को ही 1776 में अमेरिका ने ब्रिटिश शासन से आजादी की घोषणा की थी। इस मौके पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ जरदारी ने अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप को खत लिखा है। जरदारी ने ट्रंप को बधाई देने के साथ ही इस मौका फायदा उठाते हुए उनको पाकिस्तान और अमेरिका के पुराने रिश्ते की याद दिलाई है। जरदारी ने ट्रं्रंप से कहा है कि अमेरिका को पाकिस्तान के साथ सहयोग बढ़ाना चाहिए। उन्होंने ट्रंप को इस्लामाबाद आने की दावत भी दी है।
आसिफ अली जरदारी ने डोनाल्ड ट्रंप को लिखे खत में दोनों देशों के बीच ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश और रक्षा क्षेत्र में व्यवस्थित सहयोग बढ़ाने की गुजारिश की है। पाकिस्तानी राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, जरदारी ने यह पत्र अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर ट्रंप और अमेरिकी लोगों को बधाई देने के लिए भेजा है।
अमेरिका-पाकिस्तान संबंध – जरदारी ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि पाकिस्तान और अमेरिका के बीच दशकों पुराने संबंध रहे हैं। ये संबंध परस्पर सम्मान, साझा हितों, सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने की साझा प्रतिबद्धता पर आधारित हैं। दोनों देशों को रक्षा, आतंकवाद-रोधी सहयोग और दूसरे क्षेत्रों में व्यवस्थित सहयोग के जरिए इस सकारात्मकता को बनाए रखना जरूरी है।
जरदारी ने कहा कि पाकिस्तानी-अमेरिकी समुदाय ने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने ईरान के साथ वार्ता में मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान की भूमिका पर अमेरिका की ओर से जताए गए भरोसे के लिए भी आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप को इस्लामाबाद आने का भी निमंत्रण दिया।
अमेरिका की स्वतंत्रता – अमरीका ने 4 जुलाई, 1776 को अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी। उस समय अमरीका में ब्रिटेन के 13 उपनिवेशों ने ब्रिटिश शासन से अपनी स्वतंत्रता की औपचारिक घोषणा की थी। ऐसे में शनिवार को अमेरिका में सेमी-क्विन्सेन्टेनियल या अमरीका 250 के नाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान अमेरिका में कई तरह के कार्यक्रम हुए हैं।
अमरीका के अलग-अलग हिस्‍सों में परेड, मिलिट्री फ्लाईओवर और कॉन्सर्ट किए गए हैं। इस अवसर पर विशेष रूप से वॉशिंगटन डीसी और फिलाडेल्फिया में बड़े कार्यक्रम आयोजित हुए हैं। इन शहरों में ही अमरीका की स्वतंत्रता की घोषणा को अपनाया गया था। इस उपलक्ष्‍य में राष्‍ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 11 लोगों की सजा माफ की है।