Sunday , June 21 2026 7:54 AM
Home / News / नीदरलैंड में लॉकडाऊन का विरोध कर रहे 400 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

नीदरलैंड में लॉकडाऊन का विरोध कर रहे 400 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार


नीदरलैंड के हेग शहर में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लगभग चार सौ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।पुलिस ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “हेग शहर के द मालिवल्ड मैदान को खाली करा लिया गया है। लगभग चार सौ लोगों को आज गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से अधिकतर लोगों को रिहा कर दिया गया है।”

इससे पहले अधिकारियों ने रविवार को कोरोना वायरस से संबंधित प्रतिबंधों के खिलाफ प्रदर्शन करने पर रो लगा दी थी, लेकिन मेयर जोहान रेम्स ने छोटे प्रदर्शन की बाद में इजाजत दे दी थी। पुलिस ने बताया कि शुरू में द मालिवल्ड मैदान में प्रदर्शन शांतिपूर्वक तरीके से शुरू हुआ, लेकिन बाद में फुटबॉल सर्थकों ने पुलिस के साथ झड़प शुरू कर दी।

उन लोगों ने पुलिस पर पत्थर और आंसू गैस के गोले फंके। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।नीदरलैंड के सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संस्थान के अनुसार देश में अब तक 49500 से अधिक लोग इस महामारी से प्रभावित हुए हैं तथा 600 से अधिक लोगों की इसके कारण मौत हुई है।