
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक 48 साल की तात्याना बाकलचुक रूस की सबसे अमीर सेल्फमेड बिजनेस वुमन बन गई हैं। उनकी संपत्ति करीब 67 हजार करोड़ रुपए है। वे रूस की सबसे तेज बढ़ते ई-कॉमर्स रिटेलर वाइल्डबेरीज की फाउंडर हैं। तात्याना ने इसकी शुरुआत 2004 में मैटरनिटी लीव दौरान की थीं। अपने फ्लैट में उन्होंने 32 हजार रुपए से यह उद्यम शुरू किया था। इसे रूस का अमेजन कहा जाता है। हाल ही में राष्ट्रपति पुतिन ने तात्याना को इंटरनेशनल पेमेंट नेटवर्क स्विफ्ट की टक्कर का सिस्टम बनाने की जिम्मेदारी दी है।
कैसे पहुंची शीर्ष पर ? – अंग्रेजी टीचर तात्याना 2004 में जब मैटरनिटी लीव पर थीं तब मुश्किल से मैनेज कर पा रहीं थीं। पति आईटी प्रोफेशनल थे, इसके बावजूद 6 बच्चों का परिवार चलाना चुनौती थी। ऐसे में 7वें बच्चे के आने से उनकी चिंता बढ़ गई थी। पति व्लादिस्लाव और उनके दोस्त के साथ मिलकर उन्होंने शॉपिंग प्लेटफॉर्म शुरू करने की योजना बनाई। खासकर उन ग्राहकों के लिए जिनके पास बजट और समय की कमी है। अपनी जमापूंजी के 32 हजार रुपए लगाकर उन्होंने वाइल्डबेरीज की नींव रखी। शुरुआत में उन्होंने जर्मन रिटेल कंपनी ओटो के कपड़े बेचे कपड़ों के फोटो खींचकर वे उन्हें अपनी वेबसाइट पर अपलोड करती थीं। सामान मंगाने से लेकर डिलीवरी तक का काम खुद ही किया। बस और मेट्रो से शहर नापती थीं। आज वाइल्डबेरीज 60 हजार से ज्यादा ब्रांड्स के आइटम रखती है। इनमें कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान सहित कई उत्पाद हैं।
48 हजार कर्मचारी जुड़े हैं। उनके पास कंपनी का 99% और पति के पास 1% हिस्सेदारी है। 2023 में फर्म को 50 हजार करोड़ रुपए रेवेन्यू मिला है। जर्मनी, इटली व फ्रांस समेत आधा दर्जन देशों में बिजनेस कर रही है। रूस की सबसे अमीर सेल्फमेड महिला होने के बावजूद तात्याना लो प्रोफाइल रहती हैं। खुद का घर तक नहीं है। फिलहाल तात्याना रूस के सबसे बड़े आउटडोर एडवर्टाइजर रस ग्रुप के साथ पेमेंट प्लेटफॉर्म पर काम कर रही हैं, जिसे स्विफ्ट पेमेंट सिस्टम का विकल्प माना जा रहा है।
स्विफ्ट से 200 देश, 11 हजार कंपनियां जुड़ी हैं। रूस खुद पर लगे प्रतिबंधों से निपटने के लिए यह प्रोजेक्ट लाया है। इसे पूर्व आर्थिक विकास मंत्री मैक्सिम ओरेश्किन देख रहे हैं। जोखिम भरे फैसले : 2008 में मंदी के चलते एडिडास के 9 लाख के कपड़े-फुटवियर्स बिना बिके रह गए थे। तातान्या ने उन्हें क्रेडिट पर खरीद लिया और अगले दो साल तक बेचा । – 2020 में महामारी के दौर में 12 हजार नए कर्मचारी रखे ताकि लोग घर पर रहकर शॉपिंग करें और फर्म तेजी से बढ़ सके।
Home / Uncategorized / 48 साल की तात्याना बनी रूस की सबसे अमीर सेल्फमेड बिजनेस वुमन, पुतिन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website