
दक्षिण अफ्रीका के जलक्षेत्र में बिना अनुमति घुसने के आरोप में चीन के मछली पकड़ने वाले 6 जहाजों को जब्त कर लिया गया और उनसे जुर्माना भी वसूल किया गया। इन जहाजों को उत्तरी केप तट से दूर दक्षिण अफ्रीकी विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में प्रवेश करते हुए दो अप्रैल को देखा गया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी पोत निगरानी दल ने पश्चिम केप तट से दूर जहाज को रोका और उसे केप टाउन के बंदरगाह पर लंगर डालने का आदेश दिया।
पर्यावरण, वन एवं मत्स्य मामला मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि दक्षिण अफ्रीका के अधिकारियों को जहाज पर मछलियां नहीं मिलीं और मछली पकड़ने वाले सभी उपकरण समुद्री जीव संसाधन कानून के तहत संग्रहित थे। दक्षिण अफ्रीका समुद्री सुरक्षा प्राधिकरण ने जुर्माना वसूलने के बाद पिछले हफ्ते इन जहाजों को उनके देश रवाना कर दिया था। हालांकि विभाग ने जुर्माने की वास्तविक राशि की जानकारी नहीं दी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website