Saturday , October 17 2026 12:00 AM
Home / News / नाटो के सभी 30 देशों के ऊपर से 6 अमेरिकी बमवर्षक भरेंगे उडान

नाटो के सभी 30 देशों के ऊपर से 6 अमेरिकी बमवर्षक भरेंगे उडान


अमेरिका के छह बी -52 बमवर्षक शुक्रवार को एकजुटता शो और अंतर अभ्यास के तौर पर सभी नाटो सदस्य के 30 देशों के ऊपर से उडान भरेंगे। अमेरिकी यूरोपीय कमान ने आज यह जानकारी दी।
बयान में कहा गया है कि ‘‘यूरोप में नियमित रूप से बॉम्बर टास्क फोर्स (बीटीएफ) मिशन के तौर पर नियमित रूप से चक्कर लगाते है, जिसमें अमेरिकी वायु सेना के छह बी-52 बमवर्षक यूरोप में और उत्तरी अमेरिका में आज सभी 30 नाटो राष्ट्रों के ऊपर से उडान भरेंंगे।” उन्होंने कहा इस एक दिवसीय मिशन को एलाइड स्काई कहा जाता है और इसका उद्देश्य ‘‘नाटो की एकजुटता को प्रदर्शित करना, तत्परता को बढ़ाना और सभी भाग लेने वाले एयरक्रूज के लिए प्रशिक्षण को अवसर प्रदान करना है।