Wednesday , June 18 2025 8:40 AM
Home / Entertainment / दो दिन में ‘फ्यूरियस 8’ को मिले 650 करोड़, फिर भी कमाई उम्मीद से कम

दो दिन में ‘फ्यूरियस 8’ को मिले 650 करोड़, फिर भी कमाई उम्मीद से कम


द फेट आॅफ फ्यूरियस’ ने दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की है। अजीब बात है कि इतनी कमाई के बाद भी निर्माता खुश नहीं हैं क्योंकि उन्हें इससे ज्यादा कलेक्शन की आशा थी।

दो दिन में इस फिल्म ने 650 करोड़ रुपए के लगभग कमाई की है। इसे उम्मीद से कम बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पाॅल वाॅकर को लोग मिस कर रहे हैं। पाॅल पिछली फिल्म में नजर आए थे और इसके शूट के बाद एक एक्सिडेंट में उनकी मौत हो गई थी।

भारत में बुधवार को कुछ पेड प्रिव्यूज हुए थे। इस दिन से ही फिल्म ने जो कमाई की गति पकड़ी है, वो दूसरे दिन भी कम नहीं हुई बल्कि और बढ़ गई। इन डेढ़ दिन में 14.50 करोड़ रुपए इस विदेशी फिल्म को मिले।

बता दें कि इससे पहले रिलीज हुई ‘फ्यूरिस 7’ ने भारत से 110 करोड़ कमाए थे। इस कमाई की किसी को उम्मीद नहीं थी। अचानक मिली इस सफलता के कारण ही नई फिल्म से उम्मीदें बंध गई हैं। अच्छा यह है कि फिल्म भी उसी गति से कमाई कर रही है। लग रहा है कि यह भी भारत से बड़ी कमाई कर सकती है।

वैसे माहौल भी इस फिल्म के पक्ष में है। दो-तीन हफ्तों से भारतीय बाॅक्स आॅफिस पर कोई बड़ी फिल्म नहीं लगी है। एक के बाद एक फिल्में पिट रही हैं। शुक्रवार को रिलीज हुई विद्या बालन की ‘बेगम जान’ को भी अच्छी समीक्षाएं नसीब नहीं हुई हैं।

इस लिहाज से यह हफ्ता ‘फ्यूरियस 8’ के नाम रहने वाला है। स्टार विन डीजल की फैन फाॅलोइंग भी भारत में अच्छी है। ड्वेन जाॅनसन के साथ कई बड़े नाम भी इसका हिस्सा हैं। वीकेंड तक इसके पचास करोड़ तक कमाने की उम्मीद जानकार कर रहे हैं। अभी वीकेंड ेक आंकड़े जारी नहीं हुए हैं।