
फीफा वर्ल्ड कप में ब्राजील का प्रदर्शन निराशाजनक था। 5 बार की चैंपियन टीम नॉर्वे से हारकर क्वार्टर फाइनल में ही बाहर हो गई थी। निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ब्राजील ने नए सिरे से अपनी टीम तैयार करना शुरू कर दिया है। हेड कार्लो एंसेलोटी ने ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ होने वाले आगामी फ्रेंडली मुकाबलों के लिए 26 खिलाड़ियों की टीम चुनी है।
ब्राजील के स्टार खिलाड़ियों को जगह – इस टीम में ब्राजील के कई बड़े स्टार शामिल हैं। रियल मैड्रिड के विनीसियस जूनियर, बार्सिलोना के राफिन्या और पेरिस सेंट-जर्मेन के अनुभवी डिफेंडर मार्क्विनहोस इसमें शामिल हैं। 3 अक्टूबर को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील के बीच फ्रेंडली मुकाबला होगा। इससे पहले टीम ऑस्ट्रेलिया में दो मुकाबले खेलेगी। पहला मैच 25 सितंबर को टाउन्सविले के क्वींसलैंड कंट्री बैंक स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 29 सितंबर को ब्रिस्बेन के सनकॉर्प स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।
पहली बार भारत और ब्राजील की टक्कर – यह मुकाबला खास इसलिए होगा क्योंकि ब्राजील और भारत पहली बार सीनियर स्तर पर एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। फीफा रैंकिंग में ब्राजील 5वें नंबर पर है तो भारत का नंबर 138 है। भारत और ब्राजील के बीच इसके बाद भी फैंस को अच्छा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
गोलकीपर: ह्यूगो सूजा (कोरिंथियंस), पेड्रो मोरिस्को (कोरीतिबा), ओटावियो (क्रुजेइरो)। – डिफेंडर: आर्थर डायस (एथलेटिको-पीआर), डगलस सैंटोस (जेनिट), गेब्रियल मैगलहेस (आर्सेनल), जायर (नॉटिंघम फॉरेस्ट), मार्क्विनहोस (पीएसजी), मैथ्यूजिन्हो (कोरिंथियंस), माउरो जूनियर (पीएसवी आइंडहोवेन), विटोर रीस (मैनचेस्टर सिटी), वेस्ले (रोमा)।
Home / Sports / रियल मैड्रिड के स्टार विनीसियस जूनियर कोलकाता आएंगे, ब्राजील ने भारत के खिलाफ फ्रेंडली मैच के लिए किया स्क्वाड का ऐलान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website