
पाकिस्तान में नई सरकार अभी तक नहीं आ पाई है। लेकिन नई सरकार आने से पहले ही पाकिस्तान दुनिया में भीख मांगने को तैयार हो रहा है। पाकिस्तान छह अरब डॉलर की मांग के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास जाने वाला है। यह ऋण पाकिस्तान इसलिए लेगा क्योंकि उसे अरबों का कर्ज इस साल चुकाना है। ब्लूमबर्ग ने एक अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा कि देश आईएमएफ के साथ एक विस्तारित फंड फैसिलिटी पर बातचीत करना चाहेगा। यह बातचीत मार्च या अप्रैल में शुरू होने की उम्मीद है।
पाकिस्तान पिछले साल डिफॉल्ट होने के करीब पहुंच गया था। लेकिन IMF के एक अल्पकालिक बेलआउट पैकेज की बदौलत बच गया। लेकिन अब यह प्रोग्राम अगले महीने खत्म हो रहा है। पाकिस्तान की नई सरकार के सामने अर्थव्यवस्था की एक बड़ी चुनौती आने वाली है। नई सरकार को पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को स्थिर रखने के लिए दीर्घकालिक व्यवस्था पर बातचीत करनी होगी। बेलआउट से पहले पाकिस्तान को आईएमएफ की ओर से कई शर्तें माननी पड़ी, जिसमें बजट में बदलाव, ब्याजदरों में बढ़ोतरी, बिजली और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी शामिल है।
पाकिस्तान को मिली वॉर्निंग – आईएमएफ ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है। कुछ दिन पहले इंटरनेशनल क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच ने चेतावनी दी थी कि 8 फरवरी के आम चुनावों के बाद आई राजनीतिक अनिश्चितता आईएमएफ के साथ एक समझौते को मुश्किल बना सकते हैं। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर सोमवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘चुनावों में इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ से जुड़े उम्मीदवारों के मजबूत प्रदर्शन के बावजूद PPP और PML-N का गठबंधन बनता दिख रहा है।’
पाकिस्तान में किसकी सत्ता – पाकिस्तान में सत्ता का बंटवारा तय हो गया है। पाकिस्तान में पीपीपी और पीएमएल-एन ने गठबंधन कर लिया है। गठबंधन की ओर से पूर्व पीएम शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाया जाएगा। वहीं पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी के पिता राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरयम नवाज पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। पंजाब प्रांत के विधानमंडल का उद्घाटन सत्र बुलाए जाने के बाद शुक्रवार को मरयम नवाज अपने पद की शपथ लेंगी।
Home / News / कर्ज लेकर कर्ज चुकाएगा कंगाल पाकिस्तान, आईएमएफ से छह अरब डॉलर मांगने की तैयारी, क्या होगा डिफॉल्ट?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website