
आईपीएल 2024 में घरेलू टीमों की जीत का सिलसिला जारी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने होम ग्राउंड पर गुजरात टाइटंस को 63 रन से हरा दिया। सीएसके इस सीजन में दो मैच जीतने वाली पहली टीम है। टॉस हारने के बाद रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके ने तूफानी बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 206 रन बना दिए। जवाब में गुजरात टाइटंस ने लगातार विकेट खोए। उनका कोई बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाया और टीम 143 रन ही बना सकी। यह आईपीएल में गुजरात की रनों के मामले में सबसे बड़ी हार भी है।
गुजरात टाइटंस की रनों से सबसे बड़ी हार
63 रन vs सीएसके, 2024
27 रन vs मुंबई, 2023
15 रन vs सीएसके, 2023
रचिन ने दी ताबड़तोड़ शुरुआत – चेन्नई सुपर किंग्स को रचिन रविंद्र ने तेज शुरुआत दी। रचिन ने पावरपले का पूरा इस्तेमाल करते हुए 20 गेंद में छह चौके और तीन छक्के से 46 रन बनाये। उन्होंने और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 32 गेंद में 62 रन की साझेदारी कर शानदार शुरुआत करायी। फिर दुबे ने 23 गेंद में 51 रन जड़ दिए। उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के मारे। इसके बाद 8.40 करोड़ रुपये में खरीदे गये समीर रिजवी ने आते ही कमाल कर दिया और छह गेंद में दो छक्के से 14 रन बनाकर अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने ये दोनों छक्के राशिद खान पर जड़े।
सीएसके प्रशंसकों में लोकप्रिय बन चुके रचिन ने अपने स्ट्रोक्स से सभी का भरपूर मनोरंजन किया। हालांकि वह फिर अपने अर्धशतक से चूक गये। गुजरात टाइटन्स के महत्वपूर्ण गेंदबाज राशिद खान ने सीएसके को पहला झटका विकेटकीपर रिद्धिमान साहा की मदद से दिया। रचिन बड़ा शॉट लगाने के प्रयास कर रहे थे और साहा ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया। साहा ने फिर साई किशोर की गेंद पर अजिंक्य रहाणे को भी स्टंप आउट किया।
Home / Sports / शिवम दुबे और रचिन का धूम धड़ाका, गेंद से भी दमदार प्रदर्शन, गुजरात को मिली सबसे बड़ी हार
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website