Saturday , February 21 2026 8:10 PM
Home / Entertainment / इस एक्टर ने छोड़ा तीसरी पत्नी को, अब देने होगें 47 करोड़ रुपए

इस एक्टर ने छोड़ा तीसरी पत्नी को, अब देने होगें 47 करोड़ रुपए

10
लॉस एंजिलस: हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप और एक्ट्रैस एंबर हर्ड के तलाक की खींचतान अब खत्म हो गई है। ईऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक एंबर हर्ड ने मई, 2016 में डाइवोर्स के पेपर फाइल किए थे। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान न तो जॉनी डेप मौजूद थे और न ही एंबर मौजूद थी। इसके बाद जज ने तलाक के कागजों पर साइन कर दोनों के डायवोर्स को फाइनलाइज कर दिया।

खबरों के मुताबिक, जॉनी डेप को एंबर हर्ड को 7 मिलियन डॉलर करीब 47 करोड़ रुपए देने होंगे। हर्ड के मुताबिक वो ये पैसा दो अलग-अलग चैरिटी इंस्टिट्यूशंस को डोनेट कर देंगी। एंबर के वकील पीयर्स ओडोनेल ने के मुताबिक, उनके क्लाइंट के लिए ये एक बड़ा दिन है। उन्होंने कहा एंबर उनसे अलग होना चाहती थीं और अब वो अलग हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *