
कुवैत में भारतीय मिशन मंगाफ शहर की एक इमारत में लगी आग की घटना के बारे में संबंधित कुवैती अधिकारियों से सभी जानकारी प्राप्त कर रहा है। इस अग्निकांड में करीब 40 भारतीयों सहित 49 विदेशी श्रमिकों की मौत हो गई और 50 अन्य लोग घायल हो गए। वहीं, अधिकारियों ने खाड़ी देश में सबसे भीषण आग की घटनाओं में शामिल इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, कुवैत के दक्षिणी अहमदी गवर्नरेट के मंगाफ क्षेत्र में स्थित सात मंजिला इमारत की रसोई में बुधवार को आग लग गई थी। उन्होंने बताया कि इमारत में 195 प्रवासी मजदूर रह रहे थे। इस घटना के बाद इस तरह के भवन मालिकों और कंपनी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है, जो लागत कम करने के लिए कानून का उल्लंघन करते हुए बड़ी संख्या में विदेशी मजदूरों के अत्यंत असुरक्षित परिस्थितियों में रहने का बंदोबस्त करते हैं।
Home / Uncategorized / कुवैत अग्निकांड में मृतकों का आंकड़ा और बढ़ा; दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी, हादसे के Video आए सामने
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website