
हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की बेटी सूरी 18 साल की हो गई हैं। 21 जून को वह हाई स्कूल ग्रेजुएट भी हो गईं। इस बीच मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सूरी ने अपने नाम से पिता का सरनेम हटा लिया। वह केटी होम्स और टॉम क्रूज की बेटी हैं, जिनका 2012 में तलाक हो गया था।
टॉम क्रूज और केटी होम्स की बेटी सूरी एक बार फिर सुर्खियों में है। सूरी अब हाई स्कूल ग्रेजुएट हो गई हैं। 18 साल की इस बेहद प्यारी लड़की ने 21 जून को लागार्डिया हाई स्कूल से ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। दिलचस्प है कि इस दौरान वह अपनी मां केटी होम्स के साथ नजर आईं। जबकि ‘टॉप गन’ फेम टॉम क्रूज इस दौरान टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट में हिस्सा लेते हुए देखे गए। इस पूरे वाकये में सबसे बड़ी बात यह है कि सूरी ने अपने नाम से पिता का सरनेम ‘क्रूज’ हटा दिया था।
हाई स्कूल सेरेमनी के बाद सूरी को 45 साल की मां केटी होम्स और एक दोस्त के साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर देखा गया। वह वहां तस्वीरें खिंचवा रही थीं। जाहिर तौर पर, इस दौरान मां-बेटी बेहद खुश थीं। केटी ने इस दौरान पेस्टल येलो रंग की प्लीटेड पैंट और शर्ट पहनी थी। जबकि सूरी ने अपने लाल ग्रेजुएशन रोब के नीचे एक स्लीक व्हाइट ड्रेस पहनी थी।
ग्रेजुएशन सेरेमनी के पैम्फलेट में दिखा नया नाम – ‘पेज सिक्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सूरी ने अपने नाम से सुपरस्टार पिता का सरनेम ‘क्रूज’ हटा दिया है। रिपोर्ट में सूरी की ग्रेजुएशन सेरेमनी के पैम्फलेट का हवाला दिया गया है। इससे पता चलता है कि अब वह अपना नाम ‘सूरी क्रूज’ नहीं, बल्कि ‘सूरी नोएल’ लिख रही हैं।
Home / Entertainment / टॉम क्रूज की बेटी सूरी ने हटाया पिता का सरनेम, हाई स्कूल ग्रेजुएशन सेरेमनी में हुआ खुलासा!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website