
जामुन का सेवन शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद फल है, खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए। यह वेट लॉस में भी मदद करता है। जामुन का सेवन करने से हीमोग्लोबिन इम्प्रूव होता है, शरीर में विटामिन सी की कमी पूरी होती है और पाचन भी मजबूत बनता है। जानिए इसके फायदों के बारे में यहां।
गर्मियों में आने वाला जामुन पोषक तत्वों से भरपूर फल है, और यह स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। यह एक लौ कैलोरी फल इसलिए इसका सेवन वेट लॉस से लेकर डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जामुन का न केवल फल बल्कि बीज और छाल भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
जामुन पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। जामुन का सेवन करने से इम्यूनिटी इंप्रूव होने के साथ ही डायबिटीज पेशेंट को भी फायदा पहुंचाता है। इसमें मौजूद हाई एंटीऑक्सीडेंट केवल डायबिटीज में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए और भी कई तरह से फायदेमंद है। गर्मियों में सेहत के लिए जामुन अनेक लाभ प्रदान करता है। किस-किस तरह से जामुन का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, जानिए यहां।
ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है – जामुन में जम्बोलिन नामक कंपाउंड पाया जाता है।इसका सेवन करने से ब्लड में शुगर का लेवल लगभग 30 प्रतिशत तक कम हो सकता है। यह फल मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद जंबोसिन और जंबोलिन नामक यौगिक रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार हैं।
Home / Lifestyle / इस छोटे से फल के फायदे जानकर होश उड़ जाएंगे, कंट्रोल में रहेगा शुगर, जड़ से मिटेगी डायबिटीज
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website