
अमेरिका के अटलांटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को दो विमानों के बीच एक जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। जिसमें डेल्टा एयरबस A350 और एंडेवर बॉम्बार्डियर CRJ900 जेट शामिल थे। दोनों विमान अपने-अपने गंतव्यों के लिए टैक्सी-वे पर चल रहे थे जब यह हादसा हुआ।…
अमेरिका के अटलांटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को दो विमानों के बीच एक जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। जिसमें डेल्टा एयरबस A350 और एंडेवर बॉम्बार्डियर CRJ900 जेट शामिल थे। दोनों विमान अपने-अपने गंतव्यों के लिए टैक्सी-वे पर चल रहे थे जब यह हादसा हुआ। हालांकि इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई, और सभी 271 यात्री सुरक्षित रहे।
हादसे का विवरण: फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के अनुसार, डेल्टा फ्लाइट 295 का पंख एंडेवर एयर फ्लाइट 5526 के पिछले हिस्से से टकरा गया, जिससे दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा। डेल्टा का एयरबस विमान टोक्यो जाने वाला था, जबकि एंडेवर का जेट लुइसियाना के लिए उड़ान भरने वाला था। टक्कर के बाद, डेल्टा एयरबस A350 और एंडेवर बॉम्बार्डियर CRJ900 जेट के यात्रियों को सुरक्षित तौर पर दूसरे विमानों में बिठा कर रवाना किया गया।
Home / Uncategorized / इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो विमानों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर…फ्लाइट में मौजूद थे 271 यात्री
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website