
टाटा समूह के चेयरमैन और वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा ने बुधवार रात इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। 86 साल की उम्र में देश और दुनिया को अलविदा कहने वाले रतन टाटा को खराब स्वास्थ्य के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले ही उन्होंने अपने स्वास्थ्य पर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और खुद क स्वस्थ बताया था। रतन टाटा के निधन पर राजनीतिक जगत से कई लोगों ने दुख जताया। इनमें पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी सहित कई दिग्गज शामिल हैं। रतन टाटा के निधन से जुड़ी ह खबर के लिए बने रहिए नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर कहा कि रतन टाटा का निधन न केवल भारत के लिए बल्कि विश्व के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने टाटा समूह को नए शिखर पर पहुंचाया। उन्होंने हमेशा लोगों को प्रोत्साहित किया, टाटा समूह ने जो काम किए हैं वह उल्लेखनीय हैं, इसे हमेशा याद रखा जाएगा और रतन टाटा की स्मृति, उनकी संस्कृति, उनका काम हमेशा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।
कांग्रेस के राष्ट्रीट अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि रतन नवल टाटा के निधन से हमने भारत का एक अमूल्य पुत्र खो दिया है। एक उत्कृष्ट परोपकारी जिनकी भारत के समावेशी विकास और विकास के प्रति प्रतिबद्धता सर्वोपरि रही, रतन टाटा अटूट ईमानदारी और नैतिक नेतृत्व के पर्याय थे। वह लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा और एक प्रतीक थे और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हम उनके प्रियजनों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।
Home / Uncategorized / लोगों के दर्शन के लिए मुंबई के NCPA लॉन में रतन टाटा का पार्थिव शरीर, शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website