
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली रणजी ट्रॉफी में उतरने के लिए तैयार हैं। 13 साल बाद भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। 30 जनवरी से दिल्ली की टीम को अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम पर रेलवे से भिड़ना है। दिल्ली की टीम नॉकआउट की रेस से बाहर हो चुकी है। अभी तक टीम को 6 मैचों में सिर्फ एक ही जीत मिली है। हालांकि विराट के खेलने की वजह से यह मुकाबला काफी चर्चा में आ गया है।
25 साल का खिलाड़ी दिल्ली का कप्तान – विराट कोहली दिल्ली के लिए खेलेंगे लेकिन टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। दिल्ली की टीम युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी की कप्तानी में ही मैदान पर उतरेगी। पिछले मैच में ऋषभ पंत भी खेले थे लेकिन इसके बाद भी बडोनी ही टीम के कप्तान थे। 25 साल के बडोनी ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। हालांकि आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कई उपयोगी पारियां खेली हैं।
विराट ने खुद किया मना – डीडीसीए ने विराट कोहली से कप्तानी करने के लिए संपर्क किया था। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसी वजह से आयुष बडोनी कप्तानी करना जारी रखेंगे। पिछले मुकाबले में डीडीसीए ने पंत से भी कप्तानी करने को कहा था लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया था। पंत नहीं चाहते थे कि एक या दो मैच के लिए टीम का कप्तान बदला जाए।
आयुष बडोनी का रिकॉर्ड कैसा है? – दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी का घरेलू क्रिकेट में दमदार रिकॉर्ड है। अभी तक उन्होंने 13 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इसमें 53.55 की औसत से उनके नाम 964 रन हैं। इस दौरान वह 3 शतक और दो फिफ्टी लगा चुके हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 205 रनों की रही है। सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली को पिछले मैच में करारी हार मिली। ऋषभ पंत दोनों पारियों में खेल रहे लेकिन बडोनी ने 60 और 44 रन बनाकर अपनी क्लास दिखाई।
Home / Sports / 25 साल के खिलाड़ी की कप्तानी में खेलेंगे विराट कोहली, अभी तक नहीं खेला है एक भी इंटरनेशनल मैच
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website