Wednesday , March 4 2026 11:47 PM
Home / Uncategorized / कनाडा में PR एप्लीकेशन के लंबित आवेदनों में भारी वृद्धि, 6.4 परसेंट घटा इमिग्रेशन बैकलॉग

कनाडा में PR एप्लीकेशन के लंबित आवेदनों में भारी वृद्धि, 6.4 परसेंट घटा इमिग्रेशन बैकलॉग


कनाडा के इमिग्रेशन, रिफ्यूजी एंड सिटीजनशिप (IRCC) विभाग ने हाल ही में इमिग्रेशन प्रोसेसिंग इन्वेंटरी पर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है । रिपोर्ट के अनुसार, कुछ श्रेणियों में बैकलॉग घटा है , जबकि नागरिकता और परमानेंट रेजिडेंसी (PR) आवेदनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। IRCC की ताज़ा रिपोर्ट बताती है कि पिछले दो महीनों में 64,200 आवेदन बैकलॉग से बाहर किए गए हैं , लेकिन कुछ श्रेणियां अभी भी दबाव में हैं। जानें कनाडा इमिग्रेशन बैकलॉग का क्या है मौजूदा हाल:-
नागरिकता आवेदन – लंबित आवेदनों की संख्या : 3.84% बढ़कर 40,600 हो गई। नए आवेदनों की संख्या में इज़ाफा हुआ है, जिससे बैकलॉग में हल्की वृद्धि हुई है। जबकि IRCC का लक्ष्य नागरिकता आवेदनों को 12 महीने के भीतर प्रोसेस करना है।
परमानेंट रेजिडेंसी (PR) आवेदन – लंबित आवेदनों की संख्या 8.4% बढ़कर 344,700 हो गई। इस बढ़ोतरी का कारण 2025 और 2026 में 7,75,000 स्थायी निवासियों को स्वीकार करने का लक्ष्य माना जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों (Express Entry, PNP, Spousal Sponsorship) में अधिक आवेदन आ रहे हैं। PR आवेदनों में वृद्धि से प्रोसेसिंग समय प्रभावित हो सकता है क्योंकि कुछ जटिल मामलों में अतिरिक्त जांच की आवश्यकता होती है।
ट्रंप ने कनाडा खिलाफ किया – ट्रंप ने कनाडा खिलाफ किया “जंग” का ऐलान ! ट्रूडो ने दिया कड़ा जवाब, कहा- “हम युद्ध को…
कनाडा और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध की आशंका, कनाडा ने दिया कड़ा संदेश
कनाडा और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध की आशंका, कनाडा ने दिया कड़ा संदेश
टेंपरेरी रेजिडेंसी (Temporary Residency) आवेदन
लंबित आवेदनों में गिरावट 14.23% कमी के साथ 557,000 पर आ गए। IRCC का फोकस वर्क परमिट और स्टडी वीज़ा की तेजी से प्रोसेसिंग का कारण रहा। कनाडा ने अस्थायी वीज़ा की शर्तों को कड़ा किया है, जिससे आवेदन संख्या घटी है।
IRCC की बैकलॉग प्रगति – – नवंबर 2024 से दिसंबर 2024 के बीच 64,200 आवेदन बैकलॉग से बाहर किए गए।
– 31 दिसंबर 2024 तक , कुल प्रोसेसिंग इन्वेंटरी 2,267,700 से घटकर 2,119,900 हो गई।
– PR आवेदनों की संख्या 1,006,500 से घटकर 942,300 हो गई।