
टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ही तगड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मॉर्ने मोर्कल चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने से पहले ही घर लौट गए हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी को शुरू होने में सिर्फ 1 दिन का समय बाकी है। 19 तारीख से पाकिस्तान और दुबई में ये हाईवोल्टेज आईसीसी टूर्नामेंट खेला जाएगा, जिसमें दुनिया की 8 तगड़ी टीमें आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया भी इस टूर्नामेंट को जीतने की बड़ी दावेदार है। लेकिन इसी बीच भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मार्ने मोर्कल अचानक चैंपियंस ट्रॉफी से पहले घर लौट गए हैं।
क्यों घर लौट रहे मॉर्ने मोर्कल? – मॉर्ने मोर्कल के अचानक घर लौटने की वजह पर्सनल एमरजेंसी है। दरअसल रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई है कि मॉर्ने मोर्कल के पिता की मौत हो गई है, जिसके चलते वो फिलहाल टीम इंडिया का साथ छोड़ घर लौट रहे हैं। टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी में उतरने से पहले ये एक बड़ा झटका है।
प्रैक्टिस सेशन से बाहर रहे मोर्कल – हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ हुई घरेलू सीरीज के दौरान मोर्कल टीम इंडिया के साथ भारत में ही थे। फिर 15 फरवरी को वो टीम के साथ दुबई पहुंचे। 16 तारीख को टीम के साथ वो अभ्यास में शामिल भी हुए थे। लेकिन 17 फरवरी को वो टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में शामिल नहीं हुए। इस बात की अभी कोई खबर नहीं है कि वो साउथ अफ्रीका से कब वापस लौटेंगे और टीम इंडिया के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में जुड़ भी पाएंगे या नहीं।
ट्रॉफी पर टीम इंडिया की नजरें – टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने की सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। टीम इंडिया हाल ही में 2023 वनडे वर्ल्ड कप जीतने से सिर्फ एक कदम दूर रह गई थी। इसके बाद टीम इंडिया ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीत 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया था। अब टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी को भी जीत घर ट्रॉफी लेकर आना चाहेगी। टीम ने साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इस खिताब को जीता था, लेकिन साल 2017 में टीम इंडिया को फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
Home / Sports / चैंपियंस ट्रॉफी से पहले तगड़ा झटका… टीम को दुबई में छोड़ घर लौटे कोच, चौंकाने वाली है वजह
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website