
महिला प्रीमियर लीग 2025 के पांचवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम गुजरात जायंट्स के साथ हुई है। इस मैच में मुंबई की टीम ने 16 साल की कमलिनी गुनालान को डेब्यू का मौका दिया। डेब्यू कैप मिलते ही कमलिनी गुनालान ने WPL में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
महिला प्रीमियर लीग 2025 का रोमांच शुरू होते ही अपने चरम पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के हर मैच में कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है। लीग का 5वां मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच हुआ है। इस मैच में मुंबई की टीम के लिए कमलिनी गुनालान ने एक अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कमलिनी गुनालान को WPL में मुंबई के लिए डेब्यू का मौका मिला। इसके साथ ही कमलिनी इस लीग में डेब्यू करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई है।
विकेटकीपर बैटर कमलिनी को 16 साल 213 दिन की उम्र में डेब्यू कैप मिला। इससे पहले WPL की सबसे यंगेस्ट डेब्यूडेंट शबनम शकील थी, जिन्होंने 16 साल 263 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। इस लिस्ट में पार्शवी चोपड़ा का भी नाम है। पार्शवी चोपड़ा ने 16 साल में 312 दिन की उम्र में WPL डेब्यू किया था।कमलिनी हाल ही आईसीसी अंडर-19 टी20 विश्व कप में भी नजर आईं थी। पिछले साल महिला प्रीमियर लीग के लिए हुई ऑक्शन में कमलिनी गुनालान को मुंबई इंडियंस की टीम ने 1.6 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। कमलिनी गुनालान विकेटकीपिंग के साथ अपनी तेज तर्रार बैटिंग के लिए भी जानी जाती है।
गुजरात के खिलाफ मुंबई ने दमदार बॉलिंग – वहीं बात करें मुकाबले की तो गुजरात जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई की गेंदबाजी शानदार रही। मुंबई ने 50 रन के भीतर गुजरात की टीम के 5 विकेट गिरा दिए। विकेट गिरने का सिलसिला लगातार गिरता रहा। इस कारण गुजरात की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर के खेल में सिर्फ 120 रन बनाकर सिमट गई।
वहीं गेंदबाजी में मुंबई की टीम ने हेली मैथ्यूज ने 4 ओवर के स्पेल में 16 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा नेट साइवर-ब्रंट और अमेलिया केर ने 2-2 सफलता अर्जित की जबकि शबनम इस्माइल और अमनजोत कौर ने भी 1-1 विकेट लिए।
Home / Sports / डेब्यू कैप मिलते ही भारत की कमलिनी गुनालान ने WPL में रच दिया इतिहास, बना दिया अद्भुत रिकॉर्ड
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website