Friday , April 17 2026 5:44 AM
Home / Sports / युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक, इस वजह से टूट गया सालों पुराना रिश्ता

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक, इस वजह से टूट गया सालों पुराना रिश्ता


टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का अब तलाक हो चुका है। गुरुवार को इन दोनों ने तलाक की कानूनी कार्यवाही भी पूरी कर ली, जिसके बाद चहल-धनश्री अब आधिकारिक तौर पर अलग हो चुके हैं।
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का अब तलाक हो गया है। अलग होने की कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद यह दोनों आधिकारिक तौर पर अलग हो गए हैं। एक वकील के अनुसार, अंतिम सुनवाई और सभी आवश्यक औपचारिकताएं गुरुवार को बांद्रा फैमिली कोर्ट में हुईं, जिसमें दोनों सुबह 11:00 बजे से उपस्थित थे। अब ये रिश्ता आखिरकार आधिकारिक तौर पर खत्म हो चुका है।