Wednesday , March 4 2026 10:36 PM
Home / Uncategorized / International Flight में अचानक निकला धुआं, बाल-बाल बचे 195 यात्री, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

International Flight में अचानक निकला धुआं, बाल-बाल बचे 195 यात्री, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग


पुर्तगाल से लंदन जा रही एक इंटरनेशनल फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया जब विमान में अचानक धुआं निकलने लगा। यात्री घबरा गए और चीखने-चिल्लाने लगे। इस स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति…
पुर्तगाल से लंदन जा रही एक इंटरनेशनल फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया जब विमान में अचानक धुआं निकलने लगा। यात्री घबरा गए और चीखने-चिल्लाने लगे। इस स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। ATC से अनुमति मिलते ही फ्लाइट को पुर्तगाल के पोर्टो एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया,जहां विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और बड़ा हादसा होने से टल गया।
195 यात्रियों की बची जान – इस फ्लाइट में कुल 195 लोग सवार थे जिनमें क्रू मेंबर्स भी शामिल थे। यह फ्लाइट लिस्बन से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट जा रही थी। जैसे ही विमान ने लैंड किया रनवे पर पहले से ही एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौजूद थी।
यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और जरूरत पड़ने पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। दो यात्रियों की हालत ज्यादा खराब होने के कारण मौके पर ही CPR देकर उनकी जान बचाई गई। वहीं 9 यात्रियों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कैसे हुई घटना? – पुर्तगाल के नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुसार यह घटना शाम 4:45 बजे की है। TAP एयरलाइन की फ्लाइट संख्या TAP1356 ने दोपहर 3:46 बजे लिस्बन से लंदन के लिए उड़ान भरी थी लेकिन 4:20 बजे के आसपास विमान पश्चिमी स्पेन के ऊपर चक्कर लगाने लगा और फिर अचानक उसे पुर्तगाल के पोर्टो शहर की ओर मोड़ दिया गया।
करीब 5 बजे फ्लाइट ने पोर्टो एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। इस दौरान रनवे पर पहले से ही फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और सुरक्षा टीमें मौजूद थीं जिन्होंने यात्रियों को तुरंत विमान से बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया।
सुरक्षा टीम की तत्परता से बची जानें – जैसे ही इमरजेंसी अलार्म बजा, सुरक्षा टीमें तुरंत हरकत में आ गईं। विमान के लैंड होने से पहले ही पुलिस, सिक्योरिटी, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम रनवे पर तैनात हो गई थी। यात्रियों को बाहर निकालने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने विमान में भरे धुएं को निकालने की कोशिश की।
इस आपातकालीन स्थिति के कारण अन्य विमानों को कुछ समय के लिए हवा में इंतजार करना पड़ा ताकि इस फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई जा सके।
TAP एयरलाइन ने क्या कहा? –
TAP एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट को तकनीकी समस्या की वजह से पोर्टो एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया था। विमान को सुरक्षित लैंड करा लिया गया और सभी यात्रियों को दूसरी फ्लाइट के जरिए उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
फिलहाल यह जांच की जा रही है कि विमान में अचानक धुआं कैसे भर गया और इसकी असली वजह क्या थी।