
ब्रिटेन की संसद में भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर चर्चा के दौरान भारतीय मूल की सांसद प्रीति पटेल ने आतंकी देश की खटिया खड़ी कर दी है। ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स में एक प्रीति पटेल ने जोरदार तरीके से भारत के ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन किया है और पहलगाम आतंकी हमले में पर्यटकों के नरसंहार को लेकर पाकिस्तान में स्थिति आतंकी नेटवर्क को जिम्मेदार ठहराया है। प्रीति पटेल ने भारतीय ऑपरेशन के समर्थन में ब्रिटेन की संसद में जोरदार भाषण दिया है। आपको बता दें कि प्रीति पटेल पूर्ववर्ती ऋषि सुनक की सरकार में ब्रिटेन की गृहमंत्री थीं और वर्तमान में वो ब्रिटेन की शेडो विदेश मंत्री हैं।
ब्रिटेन की संसद में बोलते हुए प्रीति पटेल ने 22 अप्रैल को भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की, जिसमें पाकिस्तान स्थिति आतंकवादियों ने 26 भारतीय पर्यटकों की हत्या कर दी थी। उन्होंने इसे “हिंसा का एक बर्बर और नृशंस कृत्य” कहा। उन्होंने ब्रिटेन से “पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले आतंकवादी समूहों और भारत के सीमा पार आतंकी खतरे को पहचानने” को आग्रह किया। इसके अलावा उन्होंने आतंकियों के खिलाफ भारत के ‘आत्मरक्षा के अधिकार’ का जोरदार तरीके से बचाव किया। प्रीति पटेल ने कहा कि “यह एक आतंकवादी कृत्य था और हमें इस तथ्य पर विचार करना चाहिए कि पहलगाम… मुंबई, नई दिल्ली और भारत के अन्य स्थानों में शामिल हो गया है, जो हमेशा के लिए आतंकी कृत्य से प्रभावित रहेंगे।”
प्रीति पटेल ने संसद में पाकिस्तान को धोया – प्रीति पटेल ने ब्रिटेन की संसद में बोलते हुए लश्कर-ए-तैयबा, जो पहलगाम आतंकवादी हमले के पीछे शामिल है, उसे उन्होंने हमास जैसे ग्लोबल टेरेरिस्ट संगठनों से जोड़ा और ब्रिटेन सरकार पर दबाव डाला, कि वह स्पष्ट करे कि उनके बीच क्या खुफिया संबंध हैं। उन्होंने पूछा, “क्या मंत्री (विदेश मंत्री) पुष्टि कर सकते हैं, कि क्या ब्रिटेन सरकार को लश्कर-ए-तैयबा और हमास के बीच किसी सहयोग और संबंधों के बारे में पता है?” पटेल ने यह आश्वासन भी मांगा कि पाकिस्तान को दी जाने वाली ब्रिटिश सहायता, अनजाने में आतंकवादी ढांचे का समर्थन तो नहीं कर रही है? उन्होंने इस बात पर ब्रिटिश सरकार से और पारदर्शिता की मांग की। इसके अलावा उन्होंने पूछा कि क्या भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत अपनी सैन्य कार्रवाई शुरू करने से पहले ब्रिटेन से परामर्श किया गया था? इसके अलावा प्रीति पटेल ने भारत और ब्रिटेन के बीच मजबूत खुफिया जानकारी साझा करने का आग्रह किया।
भारतीय मूल की प्रीति पटेल कौन हैं? – प्रीति पटेल भारतीय मूल की एक प्रमुख ब्रिटिश नेता है, जो नेशनल सिक्योरिटी और आव्रजन पर अपने सख्त रुख के लिए जानी जाती हैं। वो यूके कंजर्वेटिव पार्टी की एक वरिष्ठ नेता हैं। प्रीति पटेल ने पहले 2019 से 2022 तक यूके के गृह मंत्री के रूप में कार्य किया, जहां वह घरेलू आतंकवाद विरोधी कानून और सीमा नियंत्रण सुधारों के लिए कई सख्त कानून बनाए। प्रीति पटेल गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जिन्होंने हमेशा से भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया। इसके अलावा पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ उन्होंने लगातार आवाज उठाया है। वो ब्रिटेन के ससेक्स से सांसद हैं और ब्रिटेन में भारतीय मूल की प्रमुख आवाज हैं। खासकर ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों की आवाज को काफी जोरदार तरीके से उठाने के लिए जानी जाती हैं।
Home / Uncategorized / ब्रिटेन की शेडो विदेश मंत्री ने संसद में पाकिस्तान के खोल दिए धागे, प्रीति पटेल ने भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का किया जोरदार समर्थन
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website