Saturday , March 7 2026 5:57 PM
Home / Uncategorized / ईरान ने इजरायल के खिलाफ दिया ‘इस्लामिक बम’ गिराने की धमकी, ये कौन सा बम? देश बचाने को नेतन्याहू गिराएंगे एटम बम?

ईरान ने इजरायल के खिलाफ दिया ‘इस्लामिक बम’ गिराने की धमकी, ये कौन सा बम? देश बचाने को नेतन्याहू गिराएंगे एटम बम?


पाकिस्तानी परमाणु बम के जनक माने जाने वाले अब्दुल कादिर खान ने 2004 में लीबिया के मुअम्मर गद्दाफी और ईरान में इस्लामी शासन को परमाणु टेक्नोलॉजी की आपूर्ति करने की बात कबूल की थी। ए.क्यू. खान को परमाणु प्रसार के लिए पाकिस्तान में नजरबंद कर दिया गया था, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि वो अकेले ये काम नहीं कर सकते थे।
ईरान ने इजरायल पर भयानक हमले किए हैं। इजरायल ज्यादातर बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में नाकाम रहा है, लेकिन कुछ मिसाइलों ने इजरायली शहरों में तबाही मचाई है। जिसके बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने धमकी देते हुए कहा है कि आम नागरिकों को निशाना बनाने के लिए ईरान को ‘भारी कीमत’ चुकानी पड़ेगी। जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि क्या बेंजामिन नेतन्याहू परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की बात तो नहीं कर रहे है? नेतन्याहू ने इजरायल की राजधानी तेल अवीव के पास तटीय शहर बैट याम में एक आवासीय इमारत पर मिसाइल हमले के स्थल का दौरा करने के दौरान कहा कि “ईरान नागरिकों, महिलाओं और बच्चों की पूर्व नियोजित हत्या के लिए बहुत भारी कीमत चुकाएगा।”
इजरायल सरकार का दावा है कि ईरान ने अभी तक 370 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं, जिनमें से कुछ मिसाइलों का असर हुआ है और कम से कम 24 लोग मारे गये हैं और 600 लोग घायल हुए हैं। इजरायल के लिए सबसे ज्यादा चिंता की बात ये है कि ईरान ने अपने जखीरे से एडवांस बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा ईरान ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (एमआरबीएम) इमाद का इस्तेमाल किया है, जो बेहतर सटीकता और रडार से बचने के लिए एक पैंतरेबाज़ी करने वाली टेक्नोलॉजी वाहन (MaRV) से लैस है। इसके अलावा ईरान ने अभी तक गदर (कद्र-110) तरल ईंधन वाली MRBM, खेबर शेकन (MaRV), हज कासेम जैसी एडवांस बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया है। आज की रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान ने फतह-1 और फतह-2, जिन्हें ईरान हाइपरसोनिक मिसाइल कहता है, उसका भी इस्तेमाल किया है। हालांकि इन मिसाइलों का कितना असर हुआ है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
ईरान की इजरायल को खतरनाक धमकी! – शुक्रवार से शुरू हुई लड़ाई के बीच एक्सपर्ट्स ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर मेजर जनरल मोहसेन रेजाई के एक बयान से चौंक गये हैं। उन्होंने धमकी दी है कि अगर तेल अवीव ईरान के खिलाफ कोई परमाणु मिसाइल लॉन्च करता है, तो वे इजराइल के खिलाफ परमाणु बम का इस्तेमाल करेंगे। मेजर जनरल रेजाई ने ईरानी राज्य टेलीविजन पर एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि “पाकिस्तान ने हमें बताया है कि अगर इजराइल परमाणु मिसाइलों का इस्तेमाल करता है, तो हम भी उस पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे।” यूरेशियन टाइम्स के मुताबिक उन्होंने दावा किया है कि ईरान के पीछे पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों के साथ खड़ा है। उन्होंने मुस्लिम एकता का हवाला देते हुए इस्लामिक एकता का आह्वान किया है और कहा है कि “हम एक ऐसे मोड़ पर पहुंच सकते हैं, जहां हम बड़ी कार्रवाई करेंगे जो पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर देगी।” उन्होंने धमकी दी है कि आने वाले दिनों में इजरायली शहर रहने के लायक नहीं बचेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ‘इजरायल के लोग कब्जे वाले क्षेत्र को खाली कर दें, क्योंकि निश्चित तौर पर भविष्य में वो आपके रहने लायक क्षेत्र नहीं बचेंगे।’ हालांकि, पाकिस्तान, जिसने पहले दावा किया था कि वो परमाणु बम लेकर ईरान के पीछे खड़ा है, वो अब पलट चुका है। पाकिस्तान के आर्मी चीफ अमेरिका में हैं
क्या ईरान का इस्लामिक बम ‘परमाणु बम’ है? – यूरेशियन टाइम्स के मुताबिक ईरानी अधिकारी ने इजरायल को ‘इस्लामिक बम’ की धमकी दी है। हालांकि पाकिस्तान अपने वादे से मुकर चुका है, लेकिन ‘इस्लामिक बम’ का विचार कोई नया नहीं है। इस विचार के तहत कुछ इस्लामिक देशों का तर्क है कि सभी इस्लामिक देशों की रक्षा के लिए एक परमाणु बम हो।