
इजरायल और ईरान के बीच लगातार छठें दिन जंग जारी है। ईरान की ओर से बुधवार को इजरायल के ऊपर हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला किया गया। इजरायल के तेलअवीव में आसमान से रात भर मिसाइलें गिरती रहीं। इजरायल में अधिकारियों ने लोगों को बंकरों के पास रहने को कहा है। वहीं इजरायल ने ईरान के मिसाइल लॉन्चरों को निशाना बनाया है। इसके अलावा इजरायल ने तेहरान में भारी बमबारी की है, जिसमें 585 लोग मारे गए हैं। इजरायल ने कहा है कि उसका तेहरान के हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण है और वह लगातार ईरानी राजधानी पर हमले कर रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को बिना शर्त सरेंडर करने को कहा है। ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने की चेतावनी देते हुए ट्रंप ने साफतौर पर कहा है कि तेहरान के लोगों को तुरंत शहर खाली कर देना चाहिए। ट्रंप का यह बयान ने ईरान के साथ-साथ वैश्विक नेताओं के बीच भी खलबली मचा दी है।
ईरान ने नए हमले में इजराइल पर हाइपरसोनिक मिसाइलें दागीं: स्टेट टीवी – ईरान ने बुधवार को इजराइल पर हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमला किया, जैसा कि स्टेट टीवी ने बताया। दोनों देशों के बीच यह लड़ाई छठे दिन भी जारी रही।
स्टेट टीवी ने बताया, “फत्ताह हाइपरसोनिक मिसाइलों ने इजरायली शासन के सुरक्षा तंत्र को सफलतापूर्वक भेद दिया है।”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website