Wednesday , April 22 2026 11:41 AM
Home / Uncategorized / आकाश एयर डिफेंस के बाद ब्राजील ने भारत के तेजस जेट को ठुकराया, चीनी JF-17 को भी झटका, क्यों नहीं हो पाई डील?

आकाश एयर डिफेंस के बाद ब्राजील ने भारत के तेजस जेट को ठुकराया, चीनी JF-17 को भी झटका, क्यों नहीं हो पाई डील?

भारत ने अपना आकाश डिफेंस सिस्टम भी ब्राजील को बेचने की कोशिश की थी। ब्राजील की सेना 2023 से एक मीडियम-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम (MR-SAM) की खरीद प्रक्रिया में लगी हुई है। नवंबर 2023 में पहला अनुरोध-प्रस्ताव यानि RFQ जारी किया गया था और फिर फरवरी 2024 में दूसरा RFQ जारी किया गया था।
लड़ाकू विमान बेचने की भारत की कोशिश को बहुत बड़ा झटका लगा है। इस बार झटका भारत के दोस्त ब्राजील ने ही दिया है और ब्राजील ने भारतीय LCA Tejas फाइटर जेट के साथ साथ चायनीज JF-17 लड़ाकू विमान को भी ठुकरा दिया है। ब्राजील, जो BRICS का सदस्य है, उससे भारत और चीन, दोनों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ब्राजील ने उन उम्मीदों को करारा झटका दिया है। इससे पहले भारत और चीन, दोनों ने अर्जेंटीना को अपने अपने फाइटर जेट बेचने की कोशिश की थी, लेकिन उसने डेनमार्क के F-16 लड़ाकू विमान को अपने हवाई बेड़े के लिए चुना था। उस वक्त कहा गया था कि अमेरिका के प्रेशर की वजह से अर्जेंटीना ने एफ-16 खरीदने का फैसला किया है। लेकिन ब्राजील, जिसके फिलहाल अमेरिका के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं, उसका भारत और चीनी लड़ाकू विमान नहीं खरीदने का फैसला दोनों ही देशों को निराश करने वाला है।
इसके अलावा ब्राजील ने यूरोपीय कंपनी MBDA के एयर डिफेंस सिस्टम को तरजीह दी है। ब्राजील का ये फैसला इस बात का साफ तौर पर इशारा है कि लैटिन अमेरिकी देशों में हथियारों की होड़ सिर्फ तकनीक या कीमत की नहीं है, बल्कि रणनीतिक भरोसे, तकनीकी सहयोग और राजनीतिक समीकरणों की भी है।
आकाश मिसाइल सिस्टम बेचने में भी भारत को क्यों लगा झटका? – इससे पहले भारत ने अपना आकाश डिफेंस सिस्टम भी ब्राजील को बेचने की कोशिश की थी। ब्राजील की सेना 2023 से एक मीडियम-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम (MR-SAM) की खरीद प्रक्रिया में लगी हुई है। नवंबर 2023 में पहला अनुरोध-प्रस्ताव यानि RFQ जारी किया गया था और फिर फरवरी 2024 में दूसरा RFQ जारी किया गया था। इस प्रक्रिया में भारत का Akash SAM और चीन का Sky Dragon-50 सिस्टम शामिल थे। इन दोनों मिसाइल प्रणालियों के लिए ब्राजीली सैन्य अधिकारियों ने डेमो, परीक्षण और दोनों देशों के दौरे भी किए। अगस्त 2023 में ब्राजील के जनरल टॉमस मिगुएल ने भारत के आकाश मिसाइल सिस्टम का लाइव फायर डेमो देखा था। भारत ने इस दौरान भारतीय टैंक Arjun, ALH Dhruv जैसे अन्य प्लेटफॉर्म भी पेश किए थे।