Wednesday , March 11 2026 12:12 AM
Home / Uncategorized / भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को 22,845 करोड़ का नुकसान, साइबर धोखाधड़ी को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को 22,845 करोड़ का नुकसान, साइबर धोखाधड़ी को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट


डेटालीड्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में साइबर ठगी से डिजिटल अर्थव्यवस्था को 2024 में 22,845 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जो पिछले साल की तुलना में 206% अधिक है। साइबर अपराधी सोशल मीडिया और डीपफेक वीडियो का इस्तेमाल कर लोगों को धोखा दे रहे हैं, जिससे फिनटेक और निवेश क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
भारत में डिजिटल अर्थव्यवस्था की तेजी से बढ़ रही है। इसी के साथ ही साइबर धोखाधड़ी और डीपफेक जैसे मामलों में भी इजाफा हो रहा है। हाल में ही डेटालीड्स ने एक चौंकाने वाली रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में लगातार बढ़ती अर्थव्यवस्था का फायदा उठाकर साइबर ठग लोगों को ठग रहे हैं।
डेटालीड्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि साइबर ठगों ने साल 2024 में भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को 22,845 करोड़ का नुकसान पहुंचाया है। जो कि साल 2023 की तुलना में 206 प्रतिशत अधिक है। हालांकि साइबर अपराधियों के खिलाफ सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है और लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरुक भी किया जा रहा है।
सरकार ने संसद के मॉनसून सत्र के दौरान बताया की पिछले साल करीब 10 लाख डिजिटल धोखाधड़ी से जुड़े सिम कार्ड और 2.6 लाख मोबाइल आईएमईआई नंबर ब्लॉक किए गए हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया साइबर अपराधियों से फिनटेक और निवेश क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हैं। रिपोर्ट में दर्ज 600 मामलों में से 500 मामले फिनटेक, स्टॉकब्रोकरिंग और निवेश योजनाओं से जुड़े हुए हैं।