Friday , April 24 2026 9:38 PM
Home / Uncategorized / पाकिस्तान में गिरा था मलबा… ऑपरेशन सिंदूर में S-400 कैसे बना गेमचेंजर? एयरफोर्स चीफ ने समझा दी एक-एक बात

पाकिस्तान में गिरा था मलबा… ऑपरेशन सिंदूर में S-400 कैसे बना गेमचेंजर? एयरफोर्स चीफ ने समझा दी एक-एक बात


एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि भारत ने पांच पाकिस्तानी विमानों को मार गिराया। एस-400 गेम चेंजर साबित हुआ। भारतीय वायुसेना ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से ये सफलता हासिल की। हमलों में तीन पाकिस्तानी विमान हैंगरों को भी निशाना बनाया गया।
एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने शनिवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई बड़े और अहम खुलासे किए। एयर चीफ मार्शल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के 5 पाकिस्तान विमानों को मार गिराया गया। उन्होंने कहा कि हवा में एक बड़े पाकिस्तानी विमान को मार गिराना वास्तव में भारत की तरफ से सतह से हवा में मार गिराने का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड था।
बेंगलुरु में 16वें एसीएम एलएम कात्रे मेमोरियल में लेक्चर के दौरान सिंह ने कहा कि एक बड़ा विमान, जो या तो एक ईएलआईएनटी (इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस) विमान या एक एईडब्ल्यू एंड सी (एयरबोर्न अर्ली-वार्निंग एंड कंट्रोल) विमान हो सकता है, 300 किमी की दूरी पर मार गिराया गया… एस-400 हमारे लिए एक गेम चेंजर था।