
पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री का कहना है कि अमेरिका उनके देश को इस लिहाज से देखता है कि भारत के खिलाफ हमारी क्या भूमिका है। अमेरिका को यह नजरिया बदलना चाहिए।
पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर अमेरिका के साथ नजदीकी बढ़ाने में लगे हैं। मुनीर बार-बार डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ कर रहे हैं और उनके साथ वॉशिंगटन में लंच भी कर चुके हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने अमेरिका के अपने देश को लेकर नजरिए पर एतराज जता दिया है। उन्होंने अमेरिका से दक्षिण एशिया के प्रति अपने रणनीतिक दृष्टिकोण पर नए सिरे से सोचने और पाकिस्तान को भारत के साथ अपने संबंधों के चश्मे से नहीं देखने के लिए कहा है। साथ ही भारत को भी आक्रामक रुख के लिए हिना ने घेरने की कोशिश की है।
GZERO मीडिया के इयान ब्रेमर से बात करते हुए पाकिस्तान की चर्चित नेता हिना खार ने कहा कि इस्लामाबाद को उसके स्वतंत्र योगदान के लिए मान्यता मिलनी चाहिए। हिना ने कहा, ‘मुझे लगता है अमेरिका ने पाकिस्तान को सिर्फ भारतीय नजरिए से देखना शुरू कर दिया है। अमेरिका में पाकिस्तान को भारतीय नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए, जो पाकिस्तान के प्रति बेहद आक्रामक है।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अभी भी अमेरिका के लिए प्रासंगिक है।
Home / Uncategorized / अमेरिका को नजरिया बदलने की जरूरत… ट्रंप की खुशामद में लगे मुनीर को झटका, हिना रब्बानी ने ‘खेल’ ही पलट दिया
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website