Sunday , March 8 2026 11:53 AM
Home / Uncategorized / लड़ाकू विमान, मिसाइल, एयर डिफेंस… रूस ने भारत को कौन से हथियारों का ऑफर दिया, बता रहा गेमचेंजर

लड़ाकू विमान, मिसाइल, एयर डिफेंस… रूस ने भारत को कौन से हथियारों का ऑफर दिया, बता रहा गेमचेंजर


रूस ने भारत को कई नए हथियारों का ऑफर दिया है। ये वो हथियार हैं, जिन्हें रूस ने सीमित देशों को बेचा है। इनसे भारतीय सैन्य शक्ति में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है, हालांकि, भारत ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
भारत-पाकिस्तान संघर्ष में रूस से खरीदे गए हथियारों ने शानदार प्रदर्शन किया था। रूसी एस-400 डिफेंस सिस्टम ने तो 250 किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी पर उड़ रहे पाकिस्तानी अवाक्स विमान को मार गिराया था। इतना ही नहीं, इसके रडार ने पाकिस्तानी ड्रोन, मिसाइलों और लड़ाकू विमानों की सटीक लोकेशन प्रदान की थी। ऐसे में रूस, भारत से और अधिक हथियार खरीदने की उम्मीद कर रहा है। इनमें वो हथियार शामिल हैं, जो रूस के लिए भी नए हैं और भारत को भी उनकी जरूरत है। ऐसे में जानें कि रूस ने भारत को कौन-कौन से हथियारों का ऑफर दिया है।
रूस ने भारत को कौन से हथियार ऑफर किए – रूस ने भारत को सुखोई Su-57 लड़ाकू विमान, सुखोई Su-35 लड़ाकू विमान, हवा से हवा में मार करने वाली R-37 मिसाइल, और S-500 एयर डिफेंस सिस्टम ऑफर किया है। भारत को भी इन हथियारों की सख्त जरूरत है, लेकिन कई कारणों से भारत ने अभी तक रूस से किसी भी नए हथियार खरीदने पर हामी नहीं भरी है। इसका एक प्रमुख कारण अमेरिका का दबाव भी है। ऐसा माना जा रहा है कि भारत इसी कारण से रूस से हथियार खरीदने में आनाकानी कर रहा है। एक प्रमुख कारण अपने रक्षा निर्भरता में विविधता रखना भी है, जिससे किसी एक देश पर निर्भरता को कम किया जा सके।